झारखण्ड कृषि ऋण माफी योजना: इतने कर्ज पर मिलेगी पूरी छूट

झारखंड किसान कर्ज माफी योजना

झारखण्ड कृषि ऋण माफी योजना: आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि यदि आप झारखंड के निवासी हैं व किसान हैं तो किस प्रकार आप अपना नाम किसान कर्ज माफी लिस्ट में दर्ज करवाएंगे व देख पाएंगे, कर्ज माफी का उद्देश्य क्या है, इससे क्या लाभ हैं, किसान कर्ज माफी योजना में भाग लेने के लिए कौन से किसान पात्र हैं अर्थात किसान कर्ज माफी के लिए पात्रता क्या है, किसान कर्ज माफी हेतु आवश्यक दस्तावेज क्या हैं?

झारखण्ड कृषि ऋण माफी योजना 2023 –

झारखंड राज्य के किसानों के लिए एक बहुत बड़ी खुशी की खबर है। झारखंड सरकार के द्वारा किसानों के हित के लिए झारखंड किसान कर्ज माफी की योजना शुरू की गई है और झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट 2022 को ऑनलाइन पोर्टल पर जारी किया गया है।

योजना का नाम झारखण्ड कृषि ऋण माफी योजना
शुरू की गई मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा
लाभार्थी राज्य के छोटे व सीमांत किसान
उद्देश्य किसानों का कर्ज माफ करना

इसे पढ़ें – श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं?

किसान कर्ज माफी लिस्ट 2022 Jharkhand –

झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट को जारी करने की घोषणा राज्य सरकार के द्वारा की गई है। राज्य के जो किसान इस योजना के तहत आवेदन कर के अपना कर्ज माफ करवाना चाहते हैं तो सबसे पहले लाभार्थी सूची में अपना नाम दर्ज करवाना होगा तथा फिर उस सूची के जारी होने के बाद लाभार्थी सूची में अपने नाम की जांच करनी होगी, उसके बाद ही आप इस योजना का लाभ उठा पाएंगे। Jharkhand Kisan Karj Mafi List के लिए राज्य के छोटे व सीमांत किसानों को चुना जाएगा ।

झारखण्ड कृषि ऋण माफी योजना के लिए पात्रता –

  • सरकार द्वारा जारी किए गए किसान कर्ज माफी का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिल सकता है, जिन्होंने कभी किसी प्रकार का कर्ज बैंक से लिया होगा और वे इस कर्ज को भरने में असमर्थ होंगे।
  • इसके लिए आपको झारखंड का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • सरकारी बैंक से लोन लेने वाले किसान ही इस योजना का लाभ उठा पाएंगे।
  • यदि किसी किसान की सरकारी नौकरी भी है तो वह इस योजना का लाभ नहीं ले सकेगा।
  • जिन किसानों की इनकम अच्छी है तथा जो आईटीआर भरते हैं उन्हें भी इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।

किसान कर्ज माफी हेतु आवश्यक दस्तावेज —

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • वोटर आईडी कार्ड
  • राशन कार्ड
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
  • मूलनिवास प्रमाण पत्र

इसे पढ़ें – फ्री राशन कब तक मिलेगा 2023, इस महीने नई सूचना जारी

किसान कर्ज माफी से मिलने वाले लाभ —

  • झारखंड किसान कर्ज माफी की योजना, राज्य सरकार ने सभी छोटे व सीमांत किसानों के लिए जारी की है ताकि उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करके उनका कर्ज चुकाने में मदद की जा सके।
  • राज्य के जिन किसानों ने 50 हजार या उससे अधिक का लोन लिया होगा, उन्हीं का नाम कर्ज माफी लिस्ट में शामिल किया जाएगा।
  • ऑनलाइन माध्यम से लिस्ट देखने पर किसान के पैसे व समय दोनों की बचत हो जाएगी।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त कर के किसान अब कृषि क्षेत्र में और अधिक रुचि दिखा पाएंगे और अपना भरण पोषण व आजीविका सुचारू रूप से चला पाएंगे।
  • किसान का लोन सरकार द्वारा पूर्ण होने पर, किसान दोबारा लोन ले सकेंगे परंतु इस योजना का लाभ वे एक ही बार ले सकेंगे।

किसान कर्ज माफी स्कीम के उद्देश्य –

योजना का उद्देश्य यह है कि राज्य के छोटे किसानों को आर्थिक रूप से वित्तीय सहायता प्रदान की जा सके। क्योंकि कई बार किसान भाईयों को अपनी फसल और अच्छी व उपजाऊ बनाने के लिए बैंकों से लोन लेना पड़ता है। और यदि उनकी फसल किसी कारण बर्बाद हो जाए या फसल की उपज अच्छी न हो पाए तो वे अपना कर्ज नहीं चुका पाते जिससे उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है व उनके घर, गहने सब गिरवी रख जाने पड़ जाते हैं  और इसी कारण कई बार वे आत्महत्या तक करने पर मजबूर हो जाते हैं। राज्य सरकारें, किसानों की इसी समस्या को देखते हुए कर्जमाफी का एलान करती हैं। यदि किसान ने 50 हजार रुपए का कर्ज बैंक से लिया होगा तो सरकार द्वारा पूरा कर्ज माफ कर दिया जाएगा तथा सरकार स्वयं उसका भुगतान करेगी।

इसे पढ़ें – सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना

झारखंड किसान कर्ज माफी योजना के लिए लाॅगिन करने की प्रक्रिया क्या है —

  1. सबसे पहले आपको किसान ऋण माफी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  3. होम पेज पर आपको लाॅगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  4. इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा।
  5. इस पेज पर आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा।
  6. अब आपको सर्च ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  7. इसके बाद आपके सामने पंजीकरण फाॅर्म खुलकर आएगा।
  8. आपको इस पंजीकरण फाॅर्म में पूंछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि दर्ज करना होगा।
  9. अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  10. इसके बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  11. इस प्रकार आप बेनिफिशियरी रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे।

इसे पढ़ें – वन नेशन वन राशन कार्ड कैसे बनेगा?

झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट 2023 ऑनलाइन कैसे देखें –

  • * सर्वप्रथम आवेदक को झारखंड किसान कर्ज माफी योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा इसके बाद आवेदक के सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  • * इस होम पेज पर आपको झारखंड किसान कर्ज माफी योजना लिस्ट का ऑप्शन दिखाई देगा, आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • * ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल कर आ जाएगा। इस पेज पर आपको,पूंछी गई कुछ जानकारी भरनी होगी,और फिर सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • * बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगले पेज पर झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट दिखाई देगी।
  • * इस प्रकार आपकी बेनीफिशियरी लिस्ट आ जाएगी।

किसान काॅलसेंटर का शुभारंभ –

झारखंड सरकार के द्वारा किसान काॅलसेंटर का शुभारंभ किया गया है। राज्य के किसानों को अब अपनी समस्या का समाधान करवाने के लिए अब केवल एक टेलीफोन काॅल या ऑनलाइन शिकायत करनी होगी।
आप इस टोल फ्री नंबर पर अपनी कृषि संबंधी कोई भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
टोल फ्री नंबर — 1800 123 1136

काॅलसेंटर में संपर्क करने का समय –

झारखंड सरकार किसानों के सुझावों से भी अवगत होना चाहती है तथा किसानों की शिकायतें सुनकर उनका समाधान भी करना चाहती है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा किसान काॅलसेंटर का शुभारंभ किया गया है। इस काॅलसेंटर पर राज्य के किसान सोमवार से शनिवार तक, समय सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक अपनी समस्याओं व सुझावों को दर्ज करा सकते हैं। उनकी समस्याओं को प्रखंड से लेकर मुख्यालय स्तर तक हल करने का प्रयास किया जाएगा।

 

इसे पढ़ें – वनरक्षक का रिजल्ट कैसे चेक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *