झारखण्ड सरकार द्वारा राज्य में सूखे से ग्रसित किसानों को आर्थिक मदद देने हेतु इस योजना की शुरुआत की गई है। झारखण्ड सरकार द्वारा झारखण्ड मुख्यमंत्री सुखाड़ योजना में राज्य के लगभग 22 जिलों के 226 प्रखंडों को चुना गया है जहा पर सूखे से प्रभावित किसानों को लगभग 3500 रुपयों तक की आर्थिक मदद दी जायेगी। इस योजना से जुडी पूरी जानकारी हम इस आर्टिकल में दे रहे हैं –
मुख्यमंत्री सुखाड़ योजना झारखण्ड 2022-23
झारखण्ड राज्य में हाल में बारिश की कमी के कारण लगभग 226 प्रखंडों में किसान जो सूखे से प्रभावित है वो इस योजना का लाभ ले सकते है। इस योजना के लाभार्थी झारखण्ड राज्य के किसान है और इस योजना से जुडी राशि जल्द ही उनके खातें में भेज दी जायेगी।
मुख्यमंत्री सुखाड़ योजना के मुख्य बिंदु
योजना का नाम | मुख्यमंत्री सुखाड़ योजना झारखण्ड |
योजना का संचालन | झारखण्ड सरकार द्वारा |
योजना की शुरुआत का साल | 2022 |
आवेदन के लाभार्थी | झारखण्ड के किसान |
योजना में आवेदन की प्रक्रियां | ऑनलाइन |
योजना से जुडी वेबसाइट | msry.jharkhand.gov.in |
Also Read: लाडली योजना फॉर्म Jharkhand
मुख्यमंत्री सुखाड़ योजना की पात्रता –
- इस योजना का लाभ लेने वाले लाभार्थी झारखण्ड राज्य के मूल निवासी होने जरुरी है।
- अगर किसान किसी अन्य फसल बीमा योजना का लाभ ले रहे है तो उस स्तिथि में वो इस योजना के पात्र नही होंगे।
- इस योजना के तहत राज्य के 22 जिलों के 226 प्रखंडों का ही चुनाव किया गया है जिनमे से ही पात्र लाभार्थियों का चुनाव किया जाएगा।
झारखण्ड मुख्यमंत्री सुखाड़ योजना में आवेदन कैसे करें?
इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए पहले रजिस्टर करना होता है और उसके बाद इसमें लॉग इन कर के आवेदन करना होता है। आवेदन करने के लिए आप इस प्रोसेस को Follow कर सकते है।
योजना के लिए रजिस्टर कैसे करें?
रजिस्टर करने के लिए इस तरह से करे आवेदन –
- Step 1 – इसके लिए सबसे पहले इस वेबसाइट पर आना होता है।
- Step 2 – इस वेबसाइट पर आने के बाद इसमें ऊपर की साइड एक आप्शन पंजीकरण करें से मिल जाता है। इस पर आने के बाद आप एक नए पेज डिजिटल कनेक्ट के पेज पर आ जाते है।
- Step 3 – इस पेज पर एक नया आप्शन खुल जाता है जिसमे आपको रजिस्टर करना होता है।
इसमें रजिस्टर करने के बाद इसमें आगे आपको लॉग इन करना होता है। लॉग इन करने के लिए इन प्रोसेस को Follow कर सकते है। इस योजना में रजिस्टर करने का सीधा कोई प्रोसेस नही है बल्कि Digital CSC की वेबसाइट के माध्यम से रजिस्टर करना होता है।
Also Read: Jharkhand लैंड रिकॉर्ड देखने का तरीका
योजना में लॉग इन कैसे करें?
- Step 1 – इसके लिए पहले इस वेबसाइट पर आना होता है।
- Step 2 – इस वेबसाइट पर आने के बाद मेन्यु में ऊपर की और लॉग इन का एक आप्शन मिलता है, उस पर आना होता है।
- Step 3 – इसके बाद इस पेज पर आप मोबाइल नंबर की मदद से लॉग इन कर सकते है।
लॉग इन करने के बाद जैसे ही आप डैशबोर्ड पर आते है तो यहाँ पर आपको आवेदन करने का आप्शन मिल जाता है जिसकी मदद से आप आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए कुछ जरुरी दस्तावेज भी लगाने होते है।
मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना हेतु दस्तावेज –
इस योजना में आवेदन हेतु इन सभी दस्तावेजों की आवश्यकता होती है जो की इस प्रकार है –
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- निवास प्रमाण पत्र
- खेत का खाता नंबर
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- किसान आईडी कार्ड
- खसरा नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
Also Read: झारखंड फसल राहत योजना ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?
मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के लाभ और विशेषताएं –
- इस योजना के तहत उन किसानों को लाभ दिया जाएगा जो सूखे से ग्रसित थे।
- योजना में राज्य के 22 जिलों के 226 प्रखंडों के किसानों को शामिल किया गया है।
- योजना के तहत 3500 रुपयों की आर्थिक सहायता दी जायेगी जो की सीधे उनके खातें में भेज दी जायेगी।
- इस योजना के तहत दी जाने वाली राशि फसल बीमा योजना के तहत दी जायेगी।
- कोई भी किसान अगर पहले से ही किसी फसल बीमा का लाभ ले रहा है वो इस योजना का लाभ नही ले पायेगा।
- मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना का लाभ लेने के लिए पहले इस योजना के पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्टर करवाना होगा।
मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के उद्देश्य –
इस योजना के उद्देश्य देख तो, जो किसान सूखे से ग्रसित हुए है और सूखे की वजह से जिनकी फसल बर्बाद हुई है, उन किसानों को इस योजना के तहत 3500 रुपयें का आर्थिक लाभ दिया जाएगा। इस योजना के उद्देश्य में यह भी है की इससे किसानों को सूखे के कारण होने वाले आर्थिक नुकसान से बचाना है।
Also Read: झारखण्ड कृषि ऋण माफी योजना
झारखण्ड मुख्यमंत्री सुखाड़ योजना हेल्पलाइन –
इस योजना से जुडी कोई भी मदद चाहिए तो आप इस योजना से जुड़े हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते है। यह है वो नंबर 18001231136 जहा पर आप कॉल कर के जानकारी ले सकते है।
सवाल-जवाब (FAQ)
इस योजना की शुरुआत किस राज्य द्वारा चलाई जा रही है ?
इस योजना का संचालन झारखण्ड सरकार किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री सुखाड़ योजना में कितनी आर्थिक सहायता दी जाती है ?
मुख्यमंत्री सुखाड़ योजना के तहत 3500 रूपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।
मुख्यमंत्री सुखाड़ योजना के लाभार्थी कौन होंगे ?
इस योजना के तहत झारखण्ड राज्य में सूखे से ग्रसित किसान लाभान्वित होंगे जिन्हें इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
Also Read: आहार झारखंड राशन कार्ड कैसे खोजें