कन्या सुमंगला योजना, जैसे की नाम से ही पता चलता है की यह योजना लड़कियों को आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से लागू की गई है। इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश राज्य की उन जरूरतमंद लड़कियों को जो वास्तव मे इसकी हकदार है, को 15 हजार रूपये आर्थिक सहायता के तौर पर दी जायेगी। सुमंगला योजना के नियम 2022, कन्या सुमंगला योजना का पैसा कब तक आएगा? और इसका ऑनलाइन आवेदन कैसे किया जाता है, ये जानने के लिए हमारे इस लेख में बने रहें।
सुमंगला योजना के नियम 2022 –
इसे पढ़ें – SBI Tractor Loan Yojana 2022
उत्तर प्रदेश राज्य मे लागू इस योजना के तहत राज्य की जरूरतमंद लड़कियों को आर्थिक लाभ दिया जायेगा। इस योजना के तहत पात्र और आवेदन करने वाली लड़कियों को इस योजना के तहत 6 आसान किश्तों मे 15 हजार रूपये दिए जायेंगे। वही इस योजना मे आवेदन करने वाली लडकियों के परिवार की वार्षिक आय तक़रीबन 3 लाख से कम होनी चाहिए।
कन्या सुमंगला योजना की संक्षिप्त जानकारी
योजना का नाम | कन्या सुमंगला योजना |
किसने लागू की | उत्तर प्रदेश राज्य की सरकार ने |
योजना का उद्देश्य | राज्य की लडकियों को आर्थिक सहायता देना |
आर्थिक सहायता | 15 हजार |
किश्तें | 6 |
ऑफिसियल सरकारी वेबसाइट | mksy.up.gov.in |
सुमंगला योजना के नियम 2022 के तहत पैसा कब तक आएगा?
- बालिका के जन्म पर 2000 रुपये
- 1 वर्ष के भीतर सम्पूर्ण टीकाकरण पूरा होने पर 1000 रुपये
- पहली कक्षा में प्रवेश लेने पर 2000 रुपये
- छठी कक्षा में प्रवेश लेने पर 2000 रुपये
- नवीं कक्षा में प्रवेश लेने पर 3000 रुपये
- इंटरमीडिएट के बाद ग्रेजुएशन में प्रवेश लेने पर 5000 रुपये
इसे पढ़ें – मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा स्मार्टफोन योजना
कन्या सुमंगला योजना Online Apply 2022 –
- सबसे पहले आवेदक को इस योजना से जुडी इस आधिकारिक वेबसाइट पर आना होता है।
- इसके बाद इस पेज पर आने के बाद इसमे आपको एक आप्शन नागरिक सेवा पोर्टल के नाम से दिखाई देता है, इस पर क्लिक करना होता है।
- इसके बाद इस पेज पर आने के बाद इसमे Continue आप्शन पर क्लिक करने के बाद इसमे आगे बढ़ने पर एक फॉर्म दिखाई देता है, इसमे कुछ निजी और जरुरी जानकारी भरनी होती है। इसके बाद अपने डॉक्यूमेंट भी अपलोड करने होते है।
- इस फॉर्म को भरने के बाद इसमे मैं सहमत हूँ पर क्लिक करने के बाद आगे बढ़ना होता है।
- इसके बाद आवेदक के फ़ोन पर एक ओटीपी आएगा, इस ओटीपी की मदद से अपने नंबर वेरीफाई करे और उसके बाद उस फॉर्म को सबमिट कर दे।
इसके बाद आपका फॉर्म आवेदन हो जाएगा। जिसे सत्यापित करने के बाद लाभार्थी को लाभ मिलना शुरू हो जाता है।
इसे पढ़ें – मुद्रा लोन कैसे पाए?
कन्या सुमंगला योजना के लिए पात्रता –
- इस योजना मे आवेदन करने वाले प्रार्थी केवल उत्तर प्रदेश के मूल निवासी होने चाहिए।
- जो प्रार्थी इस योजना मे आवेदन करता है तो उसके लिए उस परिवार की वार्षिक आय 3 लाख से कम होनी चाहिए।
- अगर कोई माँ दो लड़कियों को जुड़वाँ जन्म देती है तो वह एक ही लड़की मानी जायेगी परन्तु उन दोनों लड़कियों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
- इसके अलावा इस योजना के तहत परिवार की केवल दो लड़कियों को ही इस योजना के लिए योग्य या पात्र माना जाएगा।
आवेदन करने के लिए जरुरी दस्तावेज –
- आवेदक का राशन कार्ड, जो परिवार का मुख्या इस योजना मे आवेदन कर रहा है उस परिवार का राशन कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है।
- जो इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते है तो उसका आय प्रमाण पत्र भी जरुरी है।
- प्रार्थी जो आवेदक करना चाहते है उसका बैंक खाता भी जरुरी है।
- मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पासपोर्ट साइज़ फोटो।
- अगर किसी लड़की को गोद लिया है तो उसका प्रमाण पत्र।
- वोटर आईडी
- निवास प्रमाण पत्र।
इसे पढ़ें – प्रधानमंत्री आधार कार्ड लोन योजना 2022
कन्या सुमंगला योजना का पैसा इन नियमों के तहत मिलेगा –
योजना के तहत इस प्रकार से राशि लड़कियों को और उनके परिजनों को दी जायेगी। यह राशि इस प्रकार से रहेगी –
- अगर किसी कन्या का जन्म 1 अप्रेल 2019 के बाद हुआ है तो उसे उसके जन्म के बाद 6 माह के भीतर 2 हजार रूपये दिए जायेंगे।
- इसके बाद लड़की के जन्म के बाद एक साल के भीतर सम्पूर्ण टीकाकरण पर उसे 1 हजार रूपये दिए जायेंगे।
- जैसे ही लड़की कक्षा 1 मे प्रवेश लेती है तो उसे उसके बाद 2000 रुपयों की आर्थिक मदद दी जायेगी।
- इसके बाद जैसे ही लड़की कक्षा 6 मे प्रवेश लेती है तो उसे उसके बाद 2000 रुपयों की आर्थिक मदद दी जायेगी।
- जैसे ही लड़की कक्षा 9 मे प्रवेश लेती है तो उसे उसके बाद 3000 रुपयों की आर्थिक मदद दी जायेगी।
- इसके बाद लड़की अगर 2 वर्ष का शैक्षणिक शिक्षण पूरा कर लेती है तो उसके बाद उस लड़की को उसके उपरांत उस लड़की को 5 हजार रूपये दिए जायेंगे।
इन 6 आसान किश्तों मे मिलने वाली यह राशि सीधे लड़की के या उसके परिजनों के खाते मे जायेगी। इन पैसों का इस्तेमाल लड़की की पढाई के लिए ही खर्च किये जा सकेंगे।
इसे पढ़ें – आधार कार्ड पर ₹200000 तक लोन कैसे लें
कन्या सुमंगला योजना के लाभ –
- इस योजना के तहत आवेदकों को इस योजना के तहत 15 हजार रुपयों की आर्थिक सहायता दी जायेगी।
- इस योजना के तहत मिलने वाली इस राशि को 6 अलग – अलग किश्तों मे वितरित किया जाएगा ताकि लडकियों को उनकी पढाई के समय पैसे और आर्थिक मदद मिल सके।
- कन्या सुमंगला योजना के तहत दी जाने वाली राशि सीधे प्रार्थी के खाते मे भेजी जायेगी।
कन्या सुमंगला योजना का पैसा देने के उद्देश्य –
- राज्य मे लड़कियों को सशक्त बनाने और उन्हें आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत की गई है।
- राज्य मे लागू इस योजना के तहत आवेदन करने वाले आवेदकों को 6 आसान किश्तों मे 15 हजार रुपयों की आर्थिक सहायता दी जायेगी।
- इस योजना के तहत राज्य की लड़कियों को शिक्षा मे बढ़ावा देने हेतु उन्हें आर्थिक सहायता दी जायेगी।
कन्या सुमंगला योजना हेल्पलाइन नंबर –
योजना से जुड़ी किसी भी प्रकार की सहायता के लिए आप ऑफिसियल पोर्टल के Contact Us पेज से हर जिले के सम्बंधित अधिकारियों के नंबर देख सकते हैं।
इसे पढ़ें – पर्सनल लोन से पहले देखें बैंक ब्याज दरों की नयी लिस्ट

नमस्कार दोस्तों! SarkariYojnaNews.Com ब्लॉग पर मैं keyword research, SEO व Content writing से जुड़े काम देखता हूँ। मुझे सरकारी योजना, लोन व बैंकिंग जानकारियों जैसे विषयों पर Blogging करना पसंद है। मैं साल 2020 से फुल टाइम blogger, Affiliate Marketer व Video Creator के रूप में काम कर रहा हूँ।
For Paid Guest Posts or Promotion mail to – [email protected]
Umaasra