अटल पेंशन योजना, भारत सरकार की सबसे सफलतम और लोकप्रिय पेंशन योजनाओं में से एक है। इस लेख में हम इस स्कीम की सभी जरुरी जानकारियों के बारे बताने जा रहे हैं। यह योजना भारत के कम आय वर्ग और छोटी-मोटी नौकरी करके गुजरा करने वाले लोगों के लिए तैयार की गयी है। अटल पेंशन योजना ऑनलाइन अप्लाई करने व इससे जुड़ने से पहले आपको नीचे बताये गए आधारभूत नियमों, पत्रताओं, दस्तावेजों व प्रक्रियाओं के बारे में जरुर जान लेना चाहिए।
Show/Hide Heading List
अटल पेंशन योजना ऑनलाइन अप्लाई 2022 –
18 से 40 वर्ष के बीच की आयु के सभी गैर सरकारी या कमजोर आय वर्ग के लोग जिनके पास किसी बैंक या डाकघर में अकाउंट है वे अटल पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना के अंतर्गत सफलतापूर्वक आवेदन व निर्धारित प्रीमियम जमा करने वाले लोगों को 60 वर्ष की आयु के बाद 1,000/- या 2,000/- या 3000/- या 4000 या 5000/- रुपये प्रति माह पेंशन बैंक खाते में मिलने लगती है।
ये पढ़ें 👉 प्रधानमंत्री किसान मानधन पेंशन योजना
ताजा अपडेट –अटल पेंशन योजना में अब आधार-आधारित ई-केवाईसी सुविधा शुरू हो चुकी है। पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (पीएफआरडीए) ने इसी घोषणा कर दी है, यानी अगर कोई व्यक्ति अटल पेंशन योजना से जुड़ना चाहता है तो उसे KYC के लिए बैंक जाने की आवश्यकता नही है। अब वह ऑनलाइन आधार वेरिफिकेशन के माध्यम से APY Scheme से जुड़ सकता है। |
Atal Pension Scheme Main Points
सरकारी योजना का नाम | अटल पेंशन योजना |
कब से चल रही है | साल 2015 से |
योजना का उद्देश्य | आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को 60 की आयु के बाद प्रतिमाह पेंशन की गारंटी देना |
पेंशन अमाउंट | 1 हजार से 5 हजार रुपये प्रति माह (चुने गए प्लान के अनुसार) |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों |
सम्बंधित विभाग | कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय |
ये पढ़ें 👉 महिलाओं के लिए बिज़नेस लोन का विकल्प
कौन उठा सकता है योजना लाभ और कौन नहीं (पात्रता की जानकारी) –
भारत सरकार की अटल पेंशन योजना लाभ हर एक भारतीय नागरिक जिसकी आयु 18 साल से 40 साल के बीच है, उठा सकता है। लेकिन शर्त बस इतनी है कि आवेदक सरकारी नौकरी वाला, इनकम टैक्स भरने वाला नहीं होना चाहिए। आइये आसान भाषा में आपको बताते हैं –
APY पात्र हैं ये लोग –
- छोटे किसान
- छोटे व्यापारी
- पथ विक्रेता
- कम सैलरी पाने वाले प्राइवेट कर्मचारी
- व अन्य सभी असंगठित क्षेत्र के कम आय वर्ग के लोग
APY के अपात्र हैं ये लोग –
- सरकारी कर्मचारी
- इनकम टैक्स भरने वाले
- व अन्य सभी सालाना 8 लाख से जादा आय वाले
ये पढ़ें 👉 ई लाभार्थी भुगतान की स्थिति
अटल पेंशन योजना ऑनलाइन अप्लाई प्रोसेस –
ऑनलाइन ही अटल पेंशन योजना का एप्लीकेशन भरने के लिए आपको नीचे बताये गए प्रोसेस को फॉलो करना होगा –
- सबसे पहले अपने बैंक की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ। (मतलब जिस बैंक में आपका खाता है)
- अटल पेंसन स्कीम के पेज जाएँ और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में अपनी डिटेल भरें
- आप जितनी पेंशन पाना चाहते हैं उस पेंशन प्लान को चुने
- सम्बंधित डाक्यूमेंट्स को अपलोड करके एप्लीकेशन को सबमिट करें
- इतना करते ही आप अटल पेंशन योजना में आवेदक बन जायेंगे
- फॉर्म के वेरिफिकेशन के बाद आपको मेसेज के माध्यम से सूचना दी जायेगी।
आपको बतादें कि इस योजना में एक बार आवेदन करने के बाद आपके बैंक खाते से प्रीमियम की राशि अपने आप (ऑटो डेबिट) होती रहती है।
👉 किसान बिल डिटेल – Download Hindi PDF
कैसे काम करती है अटल पेंशन योजना –
दोस्तों अब मैं आपको सबसे जरुरी बात बताने जा रहा हूँ, वो ये है कि अटल पेंशन योजना के तहत पेंशन पाने के लिए सबसे आपको योजना से जुड़ना होता है। योजना में आवेदन करते समय आप जिस पेंशन प्लान को चुनते हैं उसी आधार पर आपको प्रतिमाह कुछ प्रीमियम (किस्तों में पैसा) योजना में देना (निवेश करना) होता है। यह धनराशि आपको 60 वर्ष की आयु तक जमा करना होता है।
अब आप सोंच में पड़ गए होंगे कि ये इसमें पैसा देना होगा तो ये स्कीम बेकार है। लेकिन मैं आपको बताना चाहूँगा की योजना से दूर रहने के विचार से पहले आपको प्रतिमाह दी जाने वाली प्रीमियम को जरुर देख लेना चाहिए (लिस्ट नीचे दी गयी है)। ये मैं इस लिए कह रहा हूँ क्योंकि ये अमाउंट इतना मामूली है कि आपके बैंक खाते में इससे कोई विशेष लोड नहीं पड़ेगा।
ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करते समय लगेंगे ये दस्तावेज –
- आधार कार्ड
- बैंक अकाउंट
- मोबाइल नंबर
- आय प्रमाण पत्र, आदि
ये पढ़ें 👉 योजना से जुड़े सवाल जबाब की PDF
अटल पेंशन योजना के लाभ और विशेषताएं –
- योजना के नियमों को सफलतापूर्वक पूरा करने पर 60 की आयु के बाद आपको जीवन पर्यन्त प्रतिमाह निर्धारित पेंशन मिलती रहती है।
- अटल पेंशन योजना में पति – पत्नी दोनों को पेंशन के लिए आवेदन और पेंशन पाने का अधिकार दिया गया है।
- यदि किसी कारणवश लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है तो योजना में जमा पूरा पैसा एक बार में उत्तराधिकारी को दिया जाता है।
- पति या पत्नी में किसी एक की मृत्यु होने पर योजना का वही लाभ पति या पत्नी को मिलने लगता है।
- योजना में जुड़ने के लिए उपलब्ध सभी प्रीमियम प्लान में सबसे कम 76 रुपये प्रतिमाह व अधिकतम 376 रुपये प्रतिमाह देने होते हैं .
- आप अपनी सुविधा के अनुसार हर महीने या तीन या छह माह पर बैंक खाते से अपने आप पैसा कटने का प्लान चुन सकते हैं।
- अटल पेंशन योजना में आप के द्वारा जमा किये जाने वाले प्रीमियम के आलावा भारत सरकार भी अंशदान देती है।
ये पढ़ें 👉EWS प्रमाण पत्र कैसे बनेगा?
पेंशन योजना से जुड़ना क्यों है आवश्यक –
दोस्तों पेंशन योजना से जुड़ना आज के समय बेहद आवश्यक है, क्यों कि असंगठित या कम आमदनी वाले कामों को अधिक मेहनत द्वारा किया जाता है। जिसके लिए शारीरिक क्षमता का होना अनिवार्य रहता है। बढती आयु के साथ ही आपकी आमदनी व मेहनत करने की क्षमता दोनों घटने लगती है।
अब जैसा कि आप सब जानते हैं कि सरकारी नौकरी करने वाले लोगों की रिटायरमेंट के बाद भी सरकार जीवन पेंशन या एक साथ अधिक पैसा देती है जिससे उनकी तो जिंदगी आसानी से कट जाती है। लेकिन प्राइवेट सेक्टर या कम आय वर्ग में ६०के बाद पैसे मिलने का कोई स्त्रोत नही रह जाता, जिससे विभिन्न समस्याएं आने लगती है।
इसी लिए आपको अपने वर्तमान आय का कुछ हिस्सा बुढ़ापे के लिए जरुर बचाना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा 2015 में शुरू की गयी ये अटल पेंशन योजना से जुड़ना आपके लिए एक अच्छा विकल्प है।
APY Chart (प्रीमियम अवधि व प्रतिमाह प्रीमियम) धनराशि की जानकारी –
AGE OF APPLICANT | YEAR OF CONTRIBUTION | Monthly pension of Rs.1000/
Premium details |
Monthly pension of Rs.2000/
Premium details |
Monthly pension of Rs.3000/-
Premium details |
Monthly pension of Rs.4000/-
Premium details |
Monthly pension of Rs.5000/-
Premium details |
18 | 42 | 42 | 84 | 126 | 168 | 210 |
19 | 41 | 46 | 92 | 138 | 183 | 224 |
20 | 40 | 50 | 100 | 150 | 198 | 248 |
21 | 39 | 54 | 108 | 162 | 215 | 269 |
22 | 38 | 59 | 117 | 177 | 234 | 292 |
23 | 37 | 64 | 127 | 192 | 254 | 318 |
24 | 36 | 70 | 139 | 208 | 277 | 346 |
25 | 35 | 76 | 151 | 226 | 301 | 376 |
26 | 34 | 82 | 164 | 246 | 327 | 409 |
27 | 33 | 90 | 178 | 268 | 356 | 446 |
28 | 32 | 97 | 194 | 292 | 388 | 495 |
29 | 31 | 106 | 212 | 318 | 423 | 529 |
30 | 30 | 116 | 231 | 347 | 462 | 577 |
31 | 29 | 126 | 252 | 379 | 504 | 630 |
32 | 28 | 138 | 276 | 414 | 551 | 689 |
33 | 27 | 151 | 302 | 453 | 602 | 752 |
34 | 26 | 165 | 330 | 495 | 659 | 824 |
35 | 25 | 181 | 362 | 543 | 722 | 902 |
36 | 24 | 198 | 396 | 594 | 792 | 990 |
37 | 23 | 218 | 436 | 654 | 870 | 1087 |
38 | 22 | 240 | 480 | 720 | 957 | 1196 |
39 | 21 | 264 | 528 | 792 | 1054 | 1318 |
40 | 20 | 291 | 582 | 873 | 1164 | 1454 |
ये पढ़ें 👉 अटल पेंशन योजना की ऑफिसियल जानकारी PDF