मनरेगा मजदूरी रेट 2024, बढ़ी हुई मजदूरी रेट लिस्ट देखें

मनरेगा योजना के अंतर्गत काम करने वाले श्रमिकों का अक्सर ये सवाल रहता है कि वर्तमान में उनके राज्य में मनरेगा की मजदूरी कितनी है, तो इसीलिए आज हम उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, मध्यप्रदेश सहित अन्य सभी राज्यों में दी जाने वाली मनरेगा मजदूरी के बारे में पूरी जानकारी ले कर आयें हैं। अगर आप भी अपने राज्य में नरेगा की मजदूरी जानना चाहते हैं तो नीचे दी गयी जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़िए –

मनरेगा की मजदूरी रेट –

जैसा कि आप सब जानते हैं कि महात्मा गाँधी रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत अनपढ़ या अकुशल श्रमिकों को प्रतिवर्ष कम से कम 100 दिन रोजगार देने की व्यवस्था की गयी है। हर राज्य में मनरेगा की मजदूरी इस वर्ष की महामारी के कारण बढ़ाई गयी है। सभी जॉब कार्ड धारकों को बढ़ी हुई दिहाड़ी का लाभ भी मिल रहा है।

लेकिन हर राज्य में प्रति जॉब कार्ड धारक पर मिलने वाली मजदूरी अलग अलग होने के कारण, लोगों को अपने काम के लिए मिलने वाले पैसे पर संदेह भी बना रहता है। इसलिए आपके लिए हमने हर राज्यों की मनरेगा मजदूरी राशि लिस्ट तैयार की है, जिसमे से आप आसानी से ये जानकारी देख सकते हैं .

मजदूरी बढ़ोतरी से जुड़ी कुछ नयी अपडेट्स –

  • केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए मनरेगा मजदूरी दर में ₹18 की वृद्धि की है।
  • यह वृद्धि 1 अप्रैल 2023 से लागू हुई है।
  • वृद्धि के बाद, देश में मनरेगा मजदूरी दर ₹228 प्रति दिन हो गई है।
  • कुछ राज्यों में, राज्य सरकारें भी मनरेगा मजदूरी दर में अतिरिक्त वृद्धि करती हैं।
  • उदाहरण के लिए, झारखंड में मनरेगा मजदूरी दर ₹255 प्रति दिन है।
  • वित्तीय वर्ष 2023-24 में, मनरेगा के तहत 100 करोड़ मानव दिवस रोजगार का लक्ष्य रखा गया है।
  • अब तक, 85 करोड़ मानव दिवस रोजगार प्रदान किया गया है।
  • सरकार का लक्ष्य शेष मानव दिवस रोजगार को जल्द से जल्द प्रदान करना है।

2024 में मनरेगा की मजदूरी कितनी है, देखें सूची –

नीचे दी गयी लिस्ट इन्टरनेट पर मौजूद जानकारियों के आधार पर तैयार की गयी, इसमें दी गयी मजदूरी दर थोड़ा बहुत कम या जादा भी हो सकती है।

क्र. संख्या राज्य या संघ राज्य क्षेत्र का नाम मनरेगा मजदूरी प्रतिदिन दर रुपये मे
1. आंध्र प्रदेश 245.00 रुपए
2. असम 224.00 रुपए
3. अरुणाचल प्रदेश 212.00 रुपए
4. बिहार 198.00 रुपए
5. छतीसगढ़ 204.00 रुपए
6. गुजरात 229.00 रुपए
7. हरियाणा 315.00 रुपए
8. हिमाचल प्रदेश गैर अनु. क्षेत्र – 203.00 रुपए
अनुसूचित जनजातीय क्षेत्र मे – 254.00 रुपए
9. जम्मू & कश्मीर 214.00 रुपए
10. झारखंड 225.00 रुपए
11. केरल 291.00 रुपए
12. कर्नाटक 289.00 रुपए
13. महाराष्ट्र 248.00 रुपए
14. मध्य प्रदेश 217.00 रुपए
15. मणिपुर 251.00 रुपए
16. मेघालय 226.00 रुपए
17. मिजोरम 233.00 रुपए
18. नागालेंड 212.00 रुपए
19. उड़ीसा 215.00 रुपए
20. पंजाब 269.00 रुपए
21. राजस्थान 221.00 रुपए
22. सिक्किम 318.00 रुपए
23. तमिल नाडु 273.00 रुपए
24. त्रिपुरा 212.00 रुपए
25. उत्तर प्रदेश 213.00 रुपए
26. उत्तराखंड 204.00 रुपए
27. पश्चिम बंगाल 213.00 रुपए
28. अंडमान निकोबार अंडमान जिला रेट – 279.00 रुपए
निकोबार जिला रेट – 294.00 रुपए
29. दादर और नगर हवेली 258.00 रुपए
30. दमन और द्वीप 269.00 रुपए
31. लक्षद्वीप 266.00 रुपए
32. पुडुचेरी 273.00 रुपए
33. तेलंगाना 245.00 रुपए
34. गोवा 294.00 रुपए

नोट – यहाँ बताई गयी मनरेगा मजदूरी, थोड़ा बहुत कम जादा हो सकती है। 

सवाल जबाब (FAQ) –

मनरेगा मजदूरी क्या उत्तर प्रदेश 

उत्तर प्रदेश में मनरेगा के तहत प्रतिदिन की वर्तमान मजदूरी 201 रुपये है। यह महामारी से पहले 182 रुपये हुआ करती थी।

मनरेगा का पैसा कब आएगा?

इस सम्बन्ध में हमने पहले ही जानकारी दे रखी है, इसको पढने के लिए इस लेख पर जाएँ –

मनरेगा का वेतन कितना है?

महात्मा गाँधी नरेगा का वेतन हर राज्य में अलग अलग है, अधिकतर राज्यों में वेतन राशि अब 200 रूपये प्रतिदिन से अधिक हो चुकी है।

मनरेगा की मजदूरी कैसे मिलती है

नरेगा की मजदूरी, कामगारों के बैंक खाते में सीधे भेजी जाती है। मजदूर अपनी आवश्यकता के अनुसार या अपनी मनरेगा की मजदूरी राशि को अपनी बैंक ब्रांच से निकलवा सकते है।

मनरेगा का पैसा कितने दिनों के बाद बैंक खाते मे आ जाता है

वर्तमान में चल रहा काम ख़त्म होते ही मनरेगा का पूरा पैसा बैंक खाते में भेज दिया जाता है। अगर काम ख़त्म होने की अवधि अधिक है तो हर 15 दिन या महीने के बाद पैसा बैंक खाते में आ जाता है। 

नरेगा मेट की मजदूरी 2021 मे कितनी है ?

मनरेगा में मेट की मजदूरी अब 213 रुपए से बढ़ाकर अब 235 रुपए कर दी गई है। जो कि हर राज्य में अलग अलग भी हो सकती है।

जॉब कार्ड का पैसा कैसे देखे ?

जॉब कार्ड से आपका जो बैंक खाता लिंक है उसमें आये हुए पैसे की जांच कर सकते हैं। इसके लिए आपको नजदीकी बैंक खाते या जनसेवा केंद्र पर जाना होगा।

मनरेगा की ऑफिसियल वेबसाईट क्या है ?

महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम की दो वेबसाइट हैं –

  1. नयी वेबसाइट – क्लिक करें 
  2. पुरानी वेबसाइट – nrega.nic.in

Leave a Comment