यूपी राशन कार्ड लिस्ट 2023 कैसे देखें

यूपी राशन कार्ड लिस्ट 2023

यूपी राशन कार्ड लिस्ट 2023: UP के लोगों के लिए राशन कार्ड खोजने और ऑनलाइन डाउनलोड करने की पूरी जानकारी यहाँ बताई गयी है, अगर आपको FCS पोर्टल पर अपना राशन कार्ड ऑनलाइन खोजना है तो यहाँ बताये गए स्टेप बाई स्टेप तरीके से नई पात्रता सूची देख सकते हैं –

यूपी राशन कार्ड लिस्ट 2023 देखें –

  1. उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट fcs.up.gov.in खोलें,
  2. अब होम पेज पर दिख रहे “राशन कार्ड की पात्रता सूची” विकल्प पर क्लिक करें,
  3. इसके बाद क्रमशः अपना जिला, टाउन/ब्लाक, ग्राम पंचायत, और दुकानदार का नाम चुने,
  4. अब पात्र गृहस्थी या अन्त्योदय के कुल राशन कार्ड नंबर पर क्लिक करें,
  5. इस तरह आपका राशन कार्ड खुल जाएगा, इसे प्रिंट, स्क्रीन शॉट या pdf रूप में डाउनलोड कर सकते हैं।

search up ration card

Also Read👉 किसानों के लिए खुशखबरी, सोलर पंप खरीदने पर 90% सब्सिडी

उत्तर प्रदेश में राशन कार्ड ऑनलाइन खोजने की प्रक्रिया की विडियो 

 

Also Read👉 फ्री राशन कब तक मिलेगा 2023, इस महीने नई सूचना जारी

इस प्रकार के राशन कार्ड ऑनलाइन खोजे जा सकते हैं –

UP राशन कार्ड की जिलेवार सूची और village wise राशन कार्ड लाभार्थियों के नाम और राशन कार्ड संख्या ऑनलाइन उपलब्ध है। इन लाभार्थियों में पात्र गृहस्थी (APL Ration Card) और अन्त्योदय (BPL Ration Card) राशन कार्ड धारक शामिल हैं। जिसके माध्यम से आपको सरकारी राशन की दूकानों से गेंहूँ, चावल, केरोसिन और चीनी बहुत ही सस्ती कीमतों में मिल जाती है।

एफसीएस पोर्टल पर और क्या क्या देख सकते हैं?

सार्वजानिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत खाद्य एवं रसद विभाग, उत्तर प्रदेश की अधिकारिक साईट fcs.up.gov.in पर राशन कार्ड लिस्ट, राशन वितरण और नए पंजीकरण से जुड़ी सारी जानकारियां और सेवाएं उपलब्ध हैं। इस पोर्टल पर मुख्यतः निम्न लिखित सुविधाएँ और जानकारियां उपलब्ध हैं –

  • राशन कार्ड की पात्रता सूची
  • नए राशन कार्ड हेतु आवेदन
  • खरीद हेतु किसान पंजीकरण
  • धान, गेंहू मक्का क्रय प्रबंधन प्रणाली
  • सप्लाई चेन प्रबंधन प्रणाली
  • आपूर्ति से सम्बंधित सूचनायें
  • विपणन से सम्बंधित सूचनायें
  • सरकार द्वारा अनाज क्रय और विक्रय की जानकारी
  • सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य की जानकारी
  • सप्लाई चेन से जुड़े कई जरुरी मोबाइल ऐप

Also Read👉 नेहरू युवा केंद्र ऑनलाइन फॉर्म, देखें NYKS वालंटियर के काम सैलरी

सवाल जबाब (FAQ) –

यूपी राशन कार्ड में अपना नाम कैसे देखें?

खाद्य एवं रसद विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट fcs.up.nic पर जा कर आप यूपी राशन कार्ड सूची में अपना नाम देख सकते हैं।

यूपी राशन कार्ड चेक कैसे करें?

यूपी में अपना राशन कार्ड चेक करने के लिए सबसे पहले fcs.up.nic वेबसाइट खोलें। अब राशन कार्ड पात्रता सूची बटन पर क्लिक करें। इसके बाद क्रमशः अपना जिला, तहसील, ब्लाक और ग्राम पंचायत चुनते ही राशन कार्ड सूची खुल जायेगी। इसमें से आप अपना राशन कार्ड आसानी से चेक कर सकते हैं।

खाद्य सुरक्षा में नाम है या नहीं कैसे देखें?
इसके लिए सबसे पहले nfsa.gov.in पोर्टल खोलें। अब Ration Cards मेनू के अन्दर ration cards details on states portal लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद क्रमशः अपना राज्य, जिला, तहसील, ब्लाक व ग्राम पंचायत चुनकर राशन कार्ड लिस्ट में अपना आम चेक करें। अगर इस लिए में आपका नाम है तो इसका मतलब आप खाद्य सुरक्षा में आप शामिल हैं।

Www FSC UP gov in अपना राशन कार्ड कैसे देखें?

  • इस वेबसाइट के होमपेज पर राशन कार्ड पात्रता सूची विकल्प पर क्लिक करें
  • अब अपना डिस्ट्रिक्ट, एरिया, ब्लाक, ग्राम पंचायत चुने
  • इसके बाद अपना राशन कार्ड खोज लें

राशन कार्ड कैसे चेक करें बना है कि नहीं?

सबसे पहले अपने राज्य की खाद्य एवं रसद विभाग पोर्टल पर नयी राशन कार्ड सूची में अपना नाम खोजें। अगर इस सूची में आप का नाम है तो समझ लीजिये आपका राशन बना है, अगर नाम नहीं है तो इसका मतलब अभी तक आपका राशन कार्ड नहीं बना है।

ऑनलाइन राशन कार्ड कैसे देखे?

भारत के सभी राज्यों के राशन कार्ड ऑनलाइन देखने के लिए केन्द्रीय खाद्य सुरक्षा पोर्टल पर जाएँ। इसके बाद अपने राज्य को चुने।

 

Also Read👉 डेयरी फार्मिंग के लिए नाबार्ड बैंक की बेहतरीन लोन स्कीम 2023

4 thoughts on “यूपी राशन कार्ड लिस्ट 2023 कैसे देखें

    1. agar aap lagatar 1 ya 2 maheene ration nahi laate hain to ration card band kar diya jaata hai, ise fir se chaloo karne ke liye tahseel jaana padta hai

  1. Jinka ghar hai gadiyo wale hai unke rashan card hum jaise jinke pass ghar nahi financial weak hamara rashan card reject ker dete hai.mera rashan card hai Gurmeet kaur Delhi sai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *