नमस्कार दोस्तों “सरकारी योजना न्यूज़” ब्लॉग में आपका स्वागत है। दोस्तों इस लेख हमने उत्तर प्रदेश में शुरू हुई मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की पूरी जानकारी आपके साथ साझा की है। अगर आप Abhyudaya Yojana के Registration या Online Apply करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया, अनिवार्य पात्रता व जरुरी दस्तावेजों से जुड़ी जानकारियां जानना चाहते हैं तो इस लेख को ध्यान पूर्वक पढ़िए।
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना उत्तर प्रदेश
दोस्तों आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभ्युदय योजना की औपचारिक शुरुआत 15 फरवरी 2021 को बसंत पंचमी के दिन की थी। 16 फरवरी से प्रदेश के 18 मंडल मुख्यालयों पर मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग क्लासेज शुरू कर दी गयी हैं। प्रदेश सरकार इसे पहले चरण के रूप में लॉच कर रही है।
अभ्युदय योजना उत्तर प्रदेश के उन सभी विद्यार्थियों के लिए है, जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं। क्योंकि अक्सर पैसों की कमी के कारण होनहार विद्यार्थी भी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग नहीं कर पाते।
इन प्रतियोगी परीक्षाओं को शामिल किया गया है –
- संघ लोक सेवा आयोग
- यूपी लोक सेवा आयोग
- अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
- अन्य भर्ती बोर्ड संस्थाओं द्वारा आयोजित परीक्षाएं
- जे ई ई
- नीट
- एनडीए
- सीडीएस
- अर्धसैनिक
- केंद्रीय पुलिस बल
- बैंकिंग
- एसएससी
- बीएड
- टीईटी etc.
Key Features of Abhyudaya Scheme
- E-learning platform
- Free guidance and teaching by officers working in state government
- Virtual Classes
- Guidance and doubt prevention
- Content Specialist
- Career Counselling
Abhyudaya Yojana UP – Main Points
- इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से परीक्षा की तैयारियों से सम्बंधित टिप्स, सामाग्री, पुस्तक और मार्गदर्शन के विडियो अपलोड किये जायेंगे।
- Facebook और Youtube चैनल के माध्यम से लेक्चर क्लासेज उपलब्ध होंगी।
- IAS, PCS, मेडिकल, इंजीनियरिंग जैसी विभिन्न कम्पटीशन परीक्षाओं की तैयारी करवायी जाएगी।
- अभ्युदय कोचिंग योजना की ऑफलाइन क्लास लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।
Abhyudaya Yojana UP Registration Online Apply
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू की गयी अभ्युदय योजना का लाभ उठाने के लिए निम्न लिखित निर्देशों का पालन करें।
अनिवार्य पात्रता –
उत्तर प्रदेश के सभी स्टूडेंट्स जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं, सभी ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इसके लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास होनी चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज –
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- नाम पता
- और कुछ बेसिक जानकारियां
अभ्युदय नि:शुल्क कोचिंग ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया –
ऑनलाइन पंजीकरण के लिए सबसे पहले योजना की ऑफिसियल वेबसाइट abhyuday.up.gov.in पर जाएँ। होम पेज पर दिख रहे Register बटन पर क्लिक करें।
इसके बाद आपके सामने कई प्रतियोगी परीक्षाओं के नाम आ जायेंगे। आप जिस परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं उसका चयन करें।
अब आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जायेगा, जिसे भरना होगा। यहाँ आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, मंडल का नाम, क्वालिफिकेशन, जिले और राज्य का नाम भरना होगा। इसे भरके सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
अब आपको अपने मोबाइल पर आये OTP को भरके पासवर्ड बनाना है। जिसे आप लॉग इन करने में प्रयोग करेंगे।
Abhyudaya Yojana Login –
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में लॉग इन करने के लिए होम पेज के दाहिने तरफ दिए गये Login as User बटन पर क्लिक करना होगा। यहाँ username में अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड बॉक्स में अपना Password भरना है।
लॉग इन करना के बाद आपको ऑनलाइन/ऑफलाइन क्लासेज के लिए Download Schedules और Live Classes के लिए उपलब्ध youtube videos के लिंक मिल जायेंगे।
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के लाभ –
- योजना के सही क्रियान्वयन से निश्चित तौर पर गरीब छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा।
- बड़े बड़े अधिकारियों और कुशल शिक्षकों का मार्गदर्शन मिलेगा।
- पैसों की कमी के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में विद्यार्थियों को सहायता मिलेगी।
- परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण नोट्स और गाइडलाइन की जानकारी विद्यार्थियों को आसानी से मिल सकेगी।
⇓ आपके लिए स्पेशल जानकारियां ⇓