अटल पेंशन योजना में कितना पैसा कटता है: अटल पेंशन योजना, भारत सरकार की सबसे सफलतम और लोकप्रिय पेंशन योजनाओं में से एक है। यह योजना भारत के कम आय वर्ग और छोटी-मोटी नौकरी करके गुजारा करने वाले लोगों के लिए तैयार की गयी है। पेंशन के रूप में अटल पेंशन योजना में कितनी राशि दी जाती है, और मासिक प्रीमियम कितना है आदि की जानकारी देखने के लिए इस आर्टिकल में पढ़ते रहें –
अटल पेंशन योजना में कितना पैसा कटता है –
18 से 40 आयु वर्ग के पात्र लोग यदि अटल पेंशन योजना में सफलतापूर्वक आवेदन व निर्धारित प्रीमियम (जो कि 42 रुपये प्रतिमाह से शुरू है) जमा करते रहते हैं तो उन्हें 60 वर्ष की आयु के बाद 1000 से 5000 रुपये तक पेंशन राशि बैंक खाते में हर महीने में दी जाती है। अटल पेंशन योजना में कितना पैसा कटता है और बाद में कितना धनराशि मिलती है यहाँ इसका चार्ट देख सकते हैं –
आवेदक की आयु | प्रीमियम जमा करने की अवधि | 1000 रुपये पेंशन पाने के लिए हर महीने इतने रुपये जमा करने होंगे | 2000 रुपये पेंशन पाने के लिए हर महीने इतने रुपये जमा करने होंगे | 3000 रुपये पेंशन पाने के लिए हर महीने इतने रुपये जमा करने होंगे | 4000 रुपये पेंशन पाने के लिए हर महीने इतने रुपये जमा करने होंगे | 5000 रुपये पेंशन पाने के लिए हर महीने इतने रुपये जमा करने होंगे |
18 | 42 | 42 | 84 | 126 | 168 | 210 |
19 | 41 | 46 | 92 | 138 | 183 | 224 |
20 | 40 | 50 | 100 | 150 | 198 | 248 |
21 | 39 | 54 | 108 | 162 | 215 | 269 |
22 | 38 | 59 | 117 | 177 | 234 | 292 |
23 | 37 | 64 | 127 | 192 | 254 | 318 |
24 | 36 | 70 | 139 | 208 | 277 | 346 |
25 | 35 | 76 | 151 | 226 | 301 | 376 |
26 | 34 | 82 | 164 | 246 | 327 | 409 |
27 | 33 | 90 | 178 | 268 | 356 | 446 |
28 | 32 | 97 | 194 | 292 | 388 | 495 |
29 | 31 | 106 | 212 | 318 | 423 | 529 |
30 | 30 | 116 | 231 | 347 | 462 | 577 |
31 | 29 | 126 | 252 | 379 | 504 | 630 |
32 | 28 | 138 | 276 | 414 | 551 | 689 |
33 | 27 | 151 | 302 | 453 | 602 | 752 |
34 | 26 | 165 | 330 | 495 | 659 | 824 |
35 | 25 | 181 | 362 | 543 | 722 | 902 |
36 | 24 | 198 | 396 | 594 | 792 | 990 |
37 | 23 | 218 | 436 | 654 | 870 | 1087 |
38 | 22 | 240 | 480 | 720 | 957 | 1196 |
39 | 21 | 264 | 528 | 792 | 1054 | 1318 |
40 | 20 | 291 | 582 | 873 | 1164 | 1454 |
Also Read: किसान पेंशन योजना में कितनी पेंशन दी जाती है?
अटल पेंशन योजना में Registration करने का तरीका –
ऑनलाइन ही अटल पेंशन योजना का एप्लीकेशन भरने के लिए आपको नीचे बताये गए प्रोसेस को फॉलो करना होगा –
- सबसे पहले अपने बैंक की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ। (मतलब जिस बैंक में आपका खाता है)
- अटल पेंसन स्कीम के पेज जाएँ और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में अपनी डिटेल भरें
- आप जितनी पेंशन पाना चाहते हैं उस पेंशन प्लान को चुने
- सम्बंधित डाक्यूमेंट्स को अपलोड करके एप्लीकेशन को सबमिट करें
- इतना करते ही आप अटल पेंशन योजना में आवेदक बन जायेंगे
- फॉर्म के वेरिफिकेशन के बाद आपको मेसेज के माध्यम से सूचना दी जायेगी।
आपको बतादें कि इस योजना में एक बार आवेदन करने के बाद आपके बैंक खाते से प्रीमियम की राशि अपने आप (ऑटो डेबिट) होती रहती है।
अटल पेंशन योजना का लाभ कौन ले सकता है?
अब मैं आपको सबसे जरुरी बात बताने जा रहा हूँ, वो ये है कि अटल पेंशन योजना के तहत पेंशन पाने के लिए सबसे पहले आपको योजना से जुड़ना होता है। इसका लाभ गैर सरकारी नौकरी व समय लोग जिनकी आयु 18 से 40 साल है वे ले सकते हैं. योजना में आवेदन करते समय आप जिस पेंशन प्लान को चुनते हैं उसी आधार पर आपको प्रतिमाह कुछ प्रीमियम (किस्तों में पैसा) योजना में देना (निवेश करना) होता है। यह धनराशि आपको 60 वर्ष की आयु तक जमा करना होता है।
अब आप सोंच में पड़ गए होंगे कि ये इसमें पैसा देना होगा तो ये स्कीम बेकार है। लेकिन मैं आपको बताना चाहूँगा की योजना से दूर रहने के विचार से पहले आपको प्रतिमाह दी जाने वाली प्रीमियम को जरुर देख लेना चाहिए (लिस्ट नीचे दी गयी है)। ये मैं इस लिए कह रहा हूँ क्योंकि ये अमाउंट इतना मामूली है कि आपके बैंक खाते में इससे कोई विशेष लोड नहीं पड़ेगा।
Also Read: एकीकृत सामाजिक पेंशन योजना में Registration कैसे करें?
ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करते समय लगेंगे ये दस्तावेज –
- आधार कार्ड
- बैंक अकाउंट
- मोबाइल नंबर
- आय प्रमाण पत्र, आदि
अटल पेंशन योजना के लाभ और विशेषताएं –
- योजना के नियमों को सफलतापूर्वक पूरा करने पर 60 की आयु के बाद आपको जीवन पर्यन्त प्रतिमाह निर्धारित पेंशन मिलती रहती है।
- अटल पेंशन योजना में पति – पत्नी दोनों को पेंशन के लिए आवेदन और पेंशन पाने का अधिकार दिया गया है।
- यदि किसी कारणवश लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है तो योजना में जमा पूरा पैसा एक बार में उत्तराधिकारी को दिया जाता है।
- पति या पत्नी में किसी एक की मृत्यु होने पर योजना का वही लाभ पति या पत्नी को मिलने लगता है।
- योजना में जुड़ने के लिए उपलब्ध सभी प्रीमियम प्लान में सबसे कम 76 रुपये प्रतिमाह व अधिकतम 376 रुपये प्रतिमाह देने होते हैं .
- आप अपनी सुविधा के अनुसार हर महीने या तीन या छह माह पर बैंक खाते से अपने आप पैसा कटने का प्लान चुन सकते हैं।
- अटल पेंशन योजना में आप के द्वारा जमा किये जाने वाले प्रीमियम के आलावा भारत सरकार भी अंशदान देती है।
पेंशन योजना से जुड़ना क्यों है आवश्यक –
दोस्तों पेंशन योजना से जुड़ना आज के समय बेहद आवश्यक है, क्यों कि असंगठित या कम आमदनी वाले कामों को अधिक मेहनत द्वारा किया जाता है। जिसके लिए शारीरिक क्षमता का होना अनिवार्य रहता है। बढती आयु के साथ ही आपकी आमदनी व मेहनत करने की क्षमता दोनों घटने लगती है।
अब जैसा कि आप सब जानते हैं कि सरकारी नौकरी करने वाले लोगों की रिटायरमेंट के बाद भी सरकार जीवन पेंशन या एक साथ अधिक पैसा देती है जिससे उनकी तो जिंदगी आसानी से कट जाती है। लेकिन प्राइवेट सेक्टर या कम आय वर्ग में ६०के बाद पैसे मिलने का कोई स्त्रोत नही रह जाता, जिससे विभिन्न समस्याएं आने लगती है।
इसी लिए आपको अपने वर्तमान आय का कुछ हिस्सा बुढ़ापे के लिए जरुर बचाना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा 2015 में शुरू की गयी ये अटल पेंशन योजना से जुड़ना आपके लिए एक अच्छा विकल्प है।
Also Read: उत्तर प्रदेश विकलांग पेंशन लिस्ट 2023 कैसे देखें?
atal pension more detail and form

नमस्कार दोस्तों! SarkariYojnaNews.Com ब्लॉग पर मैं keyword research, SEO व Content writing से जुड़े काम देखता हूँ। मुझे सरकारी योजना, लोन व बैंकिंग जानकारियों जैसे विषयों पर Blogging करना पसंद है। मैं साल 2020 से फुल टाइम blogger, Affiliate Marketer व Video Creator के रूप में काम कर रहा हूँ।
For Paid Promotion or Queries mail to – [email protected]