मोदी सरकार का ब्रांड इंडिया मिशन (Brand India Mission) देश में बनने वाले सभी उत्पादों की गुणवत्ता को बढ़ाने और भारत को एक उत्पादक ब्रांड के रूप में दुनिया के सामने प्रस्तुत करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। आइये भारत सरकार के इस महत्वकांक्षी अभियान के बारे में विस्तार से जानते हैं –
ब्रांड इंडिया मिशन क्या है?
ब्रांड इंडिया मिशन, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया एक महत्वाकांक्षी अभियान है। इस मिशन के बारे में विस्तार से बताते हुए वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कहा कि ब्रांड इंडिया मिशन भारत में बनने वाले स्थानीय सामानों की जहाँ उत्पादक्ता को बढ़ाने और उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है, जिससे देश के सामानों का विदेशी निर्यात होने में आसानी होगी।
खादी अगरबत्ती आत्मनिर्भर अभियान
ब्रांड इंडिया मिशन का उद्देश्य –
Brand India Mission देश में बनने वाले उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार करेगा। इसके लिए गुणवत्ता सुधार के नियमों को स्विट्ज़रलैंड, अमेरिका, जर्मनी और फ्रांस जैसे देशों जैसा बनाया जायेगा। जिससे भारत, दुनिया में अछे सामानों का निर्यात कर सकेगा। और वैश्विक निर्यातक देशों में उच्च स्थान प्राप्त कर सकेगा।
Brand India Mission Main Points –
- यह मिशन देशी और विदेशी उपभोक्ताओं को यह विश्वास दिलाने का प्रयास करेगा कि भारत में बनने वाले सामानों की गुणवत्ता अन्य देशों की तरह है।
- ब्रांड इंडिया मिशन, भारत को मुख्य गुणवत्ता पूर्ण उत्पाद बनाने वाले देशों की सूची में अच्छा स्थान दिलाएगा।
- यह मिशन देशी सामानों के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करेगा।
- सभी उत्पाद इस मिशन के द्वारा प्रमाणित किये जायेंगे कि ये उपभोक्ता के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए नुकसानदेय नहीं हैं।
- इस मिशन से आत्मनिर्भर भारत अभियान और डिजिटल इंडिया मिशन को सहायता मिलेगी।
आत्मनिर्भर भारत अभियान की जानकारी पढ़ें
Brand India Tag eligibility –
इस मिशन के तहत जिन उत्पादों को गुणवत्ता पूर्ण माना जायेगा। उन्हें ब्रांड इंडिया टैग दिया जायेगा। Brand India tag की eligibility criteria कुछ इस प्रकार हो सकती है –
- उत्पादों का भारतीय होना आवश्यक है। यानी पंजीकरण होना चाहिए।
- मिशन के सभी नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।
- उत्पादों का निर्माण में कम से कम 20 प्रतिशत कच्चा माल भारत का होना चाहिए।
ब्रांड इंडिया मिशन के लाभ –
यह मिशन सभी प्रकार से देश के आर्थिक, वैश्विक और स्थानीय उत्पादों के उत्पादन और निर्यात में वृद्धि करने मदद करेगा। और भारत को एक वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित करने को गति देगा। स्थानीय उत्पादों की गुणवत्ता में पर्यावरण प्रदूषण, स्वास्थ्य हानि, सुरक्षा जैसे कई बड़े बिन्दुओं को शामिल किया गया है।

नमस्कार दोस्तों! SarkariYojnaNews.Com ब्लॉग पर मैं keyword research, SEO व Content writing से जुड़े काम देखता हूँ। मुझे सरकारी योजना, लोन व बैंकिंग जानकारियों जैसे विषयों पर Blogging करना पसंद है। मैं साल 2020 से फुल टाइम blogger, Affiliate Marketer व Video Creator के रूप में काम कर रहा हूँ।
For Paid Guest Posts or Promotion mail to – [email protected]