बिहार सरकार, राज्य में चलाई जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक आसानी से पहुचाने के लिए ई-कल्याण मुख्यमंत्री योजना चला रही है. जिससे राज्य के पढने लिखने वाले बच्चों को सभी सभी प्रकार की छात्रवृत्ति दी जाती है। इस आर्टिकल में ई कल्याण मुख्यमंत्री योजना 2022 से जुड़ी जरुरी डिटेल व योजनाओं की List के बारे में जानकारी दे रहे है –
ई कल्याण मुख्यमंत्री योजना 2022 –
ई-कल्याण मुख्यमंत्री योजना बिहार राज्य में चलाई जाने वाली एक योजना है जिसके माध्यम से राज्य की अन्य योजनाओं को आमजन तक आसानी से पहुचाई जा सकती है। राज्य में चलाई जाने वाली सभी प्रकार की छात्रवृति और सरकारी योजनाओं में इस पोर्टल की मदद से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
योजना का नाम | ई-कल्याण मुख्यमंत्री योजना 2022 |
योजना का संचालन | बिहार सरकार द्वारा |
योजना के तहत चलाया जाने वाला पोर्टल | ई-कल्याण पोर्टल |
योजना के लाभार्थी | बिहार मूल निवासी |
योजना का लाभ | सभी योजना का लाभ एक ही पोर्टल पर |
योजना की वेबसाइट | Visit |
Also Read: देखें इंदिरा आवास सूची बिहार 2022
ई कल्याण मुख्यमंत्री योजना की पात्रता –
- इस योजना में आवेदन करने वाला आवेदक बिहार का मूल निवासी होना चाहिए।
- इसके अलावा अलग-अलग योजनाओं के लिए अलग-अलग पात्रता होनी चाहिए, जैसे छात्रवृति योजना का लाभ लेने हेतु छात्रवृति के लिए निर्धारित पात्रताओ का होना जरुरी है।
- छात्रवृति का लाभ लेने के लिए राज्य की स्कूल और कॉलेज से शिक्षित होना चाहिए।
इसके अलावा योजना और सेवाओं हेतु जो भी पूर्वनिर्धारित पात्रताएं होती है, उनका होना जरुरी है। इसके बाद योजनानुसार इस पोर्टल की मदद से किसी भी योजना में आवेदन किया जा सकता है।
ई कल्याण मुख्यमंत्री योजना List 2022 –
बिहार ई-कल्याण पोर्टल पर कई सारी सुविधाएँ और योजनायें उपलब्ध है जिनका लाभ आमजन ले सकते है। उन में कुछ योजनायें और सरकारी सुविधाएँ इस प्रकार है जिनका लाभ आमजन ले सकते हैं –
- बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना
- परवरिश योजना
- लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान
- समेकित बाल विकास सेवाएं (ICDS)
- मुस्लिम परित्यक्ता ,तलाकशुदा महिलाओं हेतु सहायता योजना
- मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक छात्रावास अनुदान योजना
- बिहार शताब्दी एड्स पीड़ित कल्याण योजना
- SC & ST सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना
- मुख्यमंत्री OBC एवं OBC छात्रावास अनुदान योजना
- मुख्यमंत्री SC & ST छात्रावास अनुदान योजना
- अत्यंत पिछड़ा वर्ग सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना
- मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना – सम्पूर्ण टीकाकरण
- श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार
- मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना – संस्थागत प्रसव सम्बंधित योजनायें
Also Read: मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बिहार 2022
ई कल्याण पोर्टल पर रजिस्टर कैसे करें?
इस पोर्टल पर कई सारी योजनायें Listed है जिनमे आवेदन कर सकते है। इसमें आवेदन करना का कोई एक निश्चित तरीका नही है क्योंकि इस पोर्टल पर कई अलग-अलग योजनायें है इसलिए उन सब के लिए अलग-अलग तरीके है रजिस्टर करने के लिए। इस पोर्टल की मदद से कुछ योजनाओं में आवेदन करने का तरीका बता रहे है जो की लगभग हर योजना के लिए एक सामान होता है।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना योजना के लिए आवेदन करें –
- Step 1 – इसके लिए सबसे पहले ई-कल्याण की वेबसाइट पर आना होता है।
- Step 2 – इसके बाद इस वेबसाइट पर ही होमपेज पर ही मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना : – मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना 2022 के लिए आवेदन करें के नाम से लिंक मिल जाता है, इस पर आना होता है।
- Step 3 – इस पेज पर आते ही आप एक नए पेज पर पहुच जाते है।
- Step 4 – इस नए पेज पर इस योजना में आवेदन करने का आप्शन मिल जाता है जिसके बाद स्क्रीन पर एक फॉर्म खुल जाता है।
इस फॉर्म को भरने के साथ ही इसमें कुछ जरुरी दस्तावेज अपलोड करने होते है। दस्तावेज अपलोड करने के बाद इस फॉर्म को सबमिट करना होता है और उसके बाद आपका फॉर्म ऑनलाइन सबमिट हो जाता है।
इस तरह से सभी प्रकार की योजनाओं और छात्रवृति के फॉर्म इस पोर्टल पर भर सकते है। हर फॉर्म के लिए अलग-अलग दस्तावेज मांगे जा सकते है, परन्तु कुछ जरुरी दस्तावेज भी है जिसके बारे में आप आगे पढ़ सकते है।
हर विभाग के लिए समय-समय पर ऑनलाइन आवेदन Open होते रहते है जिनमे आप अपनी आवश्यकतानुसार आवेदन कर सकते है।
Also Read: डीजल अनुदान आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें?
ई कल्याण मुख्यमंत्री योजना हेतु जरुरी दस्तावेज –
ई-कल्याण पोर्टल के माध्यम से किसी भी योजना और छात्रवृति में आवेदन करने हेतु इन जरुरी दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ सकती है।
- 10th अंक प्रमाण पत्र ( छात्रवृति का फॉर्म भरने की स्तिथि में )
- 12th अंक प्रमाण पत्र ( छात्रवृति का फॉर्म भरने की स्तिथि में )
- निवास स्थान प्रमाण पत्र ( योजना और छात्रवृति का फॉर्म भरने की स्तिथि में )
- लाभार्थी आवेदक का आधार कार्ड
- परिवार का वार्षिक आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- मोबाइल नंबर
- आवेदक का वर्तमान में नया खिंचा हुआ पासपोर्ट साइज फोटो
ई-कल्याण मोबाइल एप्लीकेशन –
ई-कल्याण योजना और पोर्टल की मोबाइल एप्लीकेशन भी है जिसको Google play store से डाउनलोड किया जा सकता है। यह मोबाइल एप्लीकेशन सब के लिए फ्री और मुफ्त में उपलब्ध है परन्तु इस पर रजिस्टर केवल बिहार राज्य का मूल निवास ही कर सकता है।
Also Read: बिहार दाखिल खारिज की स्थिति ऑनलाइन स्टेटस कैसे चेक करें?
सवाल-जवाब (FAQ)
ई-कल्याण मुख्यमंत्री योजना का लाभ कौन ले सकता है?
इस योजना का लाभ बिहार के मूल निवासी ले सकते है।
ई-कल्याण मुख्यमंत्री पर कितने विभागों से जुडी सुविधा ले सकते है?
फिलहाल 12 विभागों से जुडी सुविधा का लाभ ले सकते है भविष्य में इसे और बढाया जा सकता है।
Also Read: बिहार राज्य में फसल सहायता योजना का पैसा कब तक आएगा?

नमस्कार दोस्तों! SarkariYojnaNews.Com ब्लॉग पर मैं keyword research, SEO व Content writing से जुड़े काम देखता हूँ। मुझे सरकारी योजना, लोन व बैंकिंग जानकारियों जैसे विषयों पर Blogging करना पसंद है। मैं साल 2020 से फुल टाइम blogger, Affiliate Marketer व Video Creator के रूप में काम कर रहा हूँ।
For Paid Guest Posts or Promotion mail to – [email protected]