Fit India Fitness protocol pdf: उम्र के अनुसार करें रोज ये व्यायाम

Fit India Movement की शुरुआत 29 अगस्त 2019 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा की गयी थी। अब इस मुहिम को शुरू हुए दो साल अधिक बीत चुके हैं। इस पोस्ट में हमने फिट इंडिया मूवमेंट और फिट इंडिया प्रोटोकॉल से जुड़ी जरुरी जानकारियां आपके साथ साझा की हैं, साथ ही यहाँ सरकार द्वारा जारी Fitness Protocol की हिंदी PDF डाउनलोड करने का लिंक भी दिया है।

फिट इंडिया कार्यक्रम क्या है? 

फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम की शुरुआत, खेल एवं युवा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 29 अगस्त 2020 को शुरू किया गया था। तभी से हाँकी में 3 बार गोल्ड मेडल जीतने वाले मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के दिन यानी 29 अगस्त को नेशनल स्पोर्ट्स डे मनाया जाता है।

इसे भी पढ़ें – लोन चाहिए अर्जेंट तो करें ये काम

Fit India Movement main points
अभियान का नाम फिट इंडिया मूवमेंट
कब शुरू हुई 29 अगस्त 2019
किसने शुरू किया प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी
लक्ष्य देश के सभी नागरिकों को स्वस्थ बनाना
ऑफिसियल वेबसाइट fitindia.gov.in

फिट इंडिया मिशन का क्या है लक्ष्य –

भारत में अधिकतर आबादी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में आती है, जिससे अगर उनके परिवार में किसी को कोई सीरियस बीमारी हो जाने पर पूरा परिवार गरीबी में आ जाता है। इस समस्या को ख़त्म करने व पूरा जीवन बिना बीमार हुए बिताने के लिए व्यायाम, योग और  शारीरिक एक्सरसाइज बेहद आवश्यक है।

भारत सरकार ने लोगों को अपनी दैनिक दिनचर्या में कम से कम आधा घंटा व्यायाम के लिए निकालने के लिए पूरे देश में फिट इंडिया महाअभियान चला दिया है, जिससे लोग फिटनेस के प्रति जागरूक और शरीरिक और सामाजिक रूप से सक्षम हो सकें।

साल 2021 में भी मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट को आगे बढ़ाते हुए Fit India Mobile App लांच किया गया था। इस वर्ष को भारत फिट इंडिया मूवमेंट और नेशनल स्पोर्ट्स डे की दूसरी सालगिरह मना रहा है।

इसे भी पढ़ें – 20000 का लोन चाहिए, तुरंत अप्रूवल

क्या है खास फिट इंडिया मोबाइल ऐप में –

  • यह मोबाइल ऐप आपको फिट रहने में मदद करता है।
  • इसमें हर दिन आपके आयु, लम्बाई व वजन के हिसाब से चलने, सोने, पानी पीने व शारीरिक ऊर्जा व्यय का विवरण दिखाया जाता है।
  • फिट इंडिया ऐप में आप अपनी स्टोरी शेयर कर सकते हैं।
  • लोगों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।
  • अपना फिटनेस स्कोर, सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं।
  • कई खेलों व प्रतियोगिताओं में भाग लेने की जानकारी इस ऐप में दी होती है।

फिट इंडिया मूवमेंट

फिट इंडिया डायलॉग क्या है?

यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा किया गया एक वर्चुअल मीटिंग प्रोग्राम था, इसे 24 सितम्बर 2020 को फिट इंडिया मूवमेंट के तहत आयोजित किया गया था।  इस कार्यक्रम में क्रिकेटर विराट कोहली, फिटनेस आइकॉन मिलिंद सोमन, विशेषज्ञ रुजुता दिवेकर, मुकुल कानिटकर, फुटबालर अफसा आसिफ, पैरा ओलंपिक प्लेयर देवेन्द्र झाझरिया आदि लोग विडियो कांफ्रेंशिंग के जरीय जुड़े।

इसे भी पढ़ें – दूध डेयरी लोन कैसे लें? जाने यहाँ

Fit India Fitness Protocols –

दोस्तों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 24 सितम्बर को देश में फिट इंडिया अभियान को सफल बनाने के लिए फिटनेस प्रोटोकॉल लांच किया था। इसमें पांच साल से लेकर सभी आयु वर्ग के लिए स्वास्थ्य सम्बन्धी दिशानिर्देश दिए गए हैं। जैसे योग, व्यायाम, प्राणायाम या खान-पान में संतुलन और समय निर्धारण आदि की जानकारी।

फिटनेस प्रोटोकॉल को समझकर उसका सही पालन करना आपकी जिम्मेदारी है। सरकार की तरफ इसकी कोई जोर जबरदस्ती नहीं है। फिटनेस प्रोटोकॉल का पालन कर अपने स्वास्थ्य के प्रति लोगों को सचेत और सजक बनाना फिट इंडिया मुहिम का लक्ष्य है।

Fitness Protocol PDF Download in Hindi

फिट इंडिया के सपने को पूरा करने के लिए मोदी सरकार ने Fitness Protocol शब्द का प्रयोग करते हुए सभी आयुवर्गों के लोगों के लिए PDF जानकारी तैयार की है। इसमें 5 से 18 वर्ष , 18 से 65 वर्ष और 65 या उससे आधिक वर्ष की आयु वाले सभी लोगों के लिए फिटनेस पाने के लिए जरुरी व्यायाम, योग और प्राणायामों के बारे में समझाया गया है।

5 से 18 वर्ष आयु वर्ग के लिए फिटनेस प्रोटोकॉल –

अच्छे स्वास्थ्य का आधार यही बचपन से ही रखा जाय तो युवा अवस्था में फिटनेस पाना और भी आसान हो जाता है। इसी लिए सरकार ने 5 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए अलग से फिटनेस नियमों का प्रोटोकॉल तैयार किया है।

डाउनलोड फिटनेस प्रोटोकॉल PDF (आयु 5-18)

18 से 65 वर्ष आयु वर्ग के लिए फिटनेस प्रोटोकॉल –

18 वर्ष से 65 वर्ष के आयु तक के लोगों को क्या व्यायाम, योग या प्राणायाम करना है। इनकी जानकारी सरकार द्वारा जारी किये गए फिटनेस प्रोटोकॉल में दी गयी है। नीचे दी गयी लिंक से डाउनलोड करें।

डाउनलोड फिटनेस प्रोटोकॉल PDF (आयु 18-65)

65 या उससे आधिक आयु वर्ग के लिए फिटनेस प्रोटोकॉल –

बुजुर्गों को स्वास्थ्य के प्रति सजक रहने और नियमित फिटनेस प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए सरकार ने अलग से एक नियमावली निकाली है। इसको आप नीचे दी गयी लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

डाउनलोड फिटनेस प्रोटोकॉल आयु 65 वर्ष से अधिक 

फिट इंडिया प्रोटोकॉल का उद्देश्य

  • देश के नागरिकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना।
  • अपनी नियमित दिनचर्या में कम से कम आधा घंटे योग, प्राणायाम और व्यायाम को शामिल करना।
  • अपने खान पान के स्तर को सुधारना और देशी खाने का सदुपयोग करना।
  • देश में स्वास्थ्य स्तर को बढ़ाना जिससे देश का तेजी से विकास हो सके।
  • फिट इंडिया मूवमेंट को सक्रियता से जन आन्दोलन बनाना जिससे इसे सभी देशवासी अपनाएं और स्वस्थ बने।

इसे भी पढ़ें – आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन कैसे बनवाएं?

फिट इंडिया मूवमेंट के लाभ –

  • देश का प्रत्येक व्यक्ति यदि फिट इंडिया मूवमेंट में सामिल हो कर फिटनेस को पाने के लिए फिटनेस प्रोटोकॉल्स का पालन करे तो देश में स्वास्थ्य दर निश्चित तौर पर सुधर जाएगी।
  • प्रतिदिन फिटनेस को दिनचर्या में शामिल करने की परंपरा बन जाएगी।
  • बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ेगी।
  • स्वस्थ समाज का विकास और देश की तरक्की संभव होगी।

Why Fit India Movement is Important –

अक्सर देखा जाता है की लोग अपनी भाग दौड़ भरी जिंदगी में स्वास्थ्य के प्रति ध्यान नहीं देते, जिसकी वजह से उन्हें बड़ी बड़ी बीमारियों का सामना करना पड़ता है। विशेषज्ञों का मानना है की यदि प्रत्येक व्यक्ति प्रतिदिन आधे से एक घंटे फिटनेस पर ध्यान दे तो वह जीवन भर स्वस्थ रह सकता है। इसीलिए प्रधानमंत्री मोदी जी ने फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत की है। यह अभियान पूरे देश के विकास के लिए अतिमहत्वपूर्ण है।

 

इसे भी पढ़ें – पीएमईजीपी ऋण मंजूरी की प्रक्रिया

Leave a Comment