जैसा कि जानते हैं चाहे विधानसभा चुनाव हो या ग्राम पंचायत चुनाव बिना वोटर पर्ची के मतदान नहीं हो पाता। हालाँकि गाँव या शहर में आंगनवाड़ी कार्यकर्तायें व अन्य चुनाव अधिकारी मतदाता पर्ची को वोटिंग से पहले घर घर पहुँचाने का प्रयास करते हैं। लेकिन आपको ये भी पता होना चाहिए कि ऑनलाइन तरीके से कोई भी व्यक्ति वोटर लिस्ट डाउनलोड कर सकता है –
ग्राम पंचायत की वोटर लिस्ट 2023 –
चुनावों में मतदान के लिए अनिवार्य मतपत्र व वोटर लिस्ट की ऑनलाइन कॉपी अधिकारिक वेबसाइट www.nvsp.in पर आप देख सकते हैं। राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल पर देश के सभी राज्यों की Electoral Roll Pdf डाउनलोड की जा सकती है। इसकी स्टेप बाई स्टेप प्रक्रिया नीचे बताई गयी है।
Also Read: कर्ज मुक्ति अभियान का फॉर्म कैसे भरें 2023
ग्राम पंचायत की वोटर लिस्ट निकालने का तरीका –
- सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट www.nvsp.in खोलें
- होम पेज पर Download Electoral Roll pdf विकल्प पर क्लिक करें
- अपना राज्य चुनकर Go पर क्लिक करें
- अब Electoral Roll PDF लिंक खोलकर अपना जिला, AC चुने
- इतना करने के बाद Show बटन पर क्लिक करते ही ग्राम पंचायत वार वोटर लिस्ट निकलने का पेज खुल जाएगा
- यहाँ Polling Station के नाम के अनुसार आप मतदाता पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं।
UP विधान सभा चुनाव की वोटर लिस्ट डाउनलोड करने का तरीका –
अपने गाँव की मतदाता सूची ऑनलाइन देखने या डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें –
Step 1. सबसे पहले आप चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर उत्तर प्रदेश की अधिकारिक वेबसाइट ceouttarpradesh.nic.in पर जाइये।
Step 2. यहाँ होम पेज पर बायीं ओर दिख रहे Electoral Roll PDF बटन पर क्लिक कीजिये।
Step 3. अगले पेज में अपना जिला (District) और AC (Assembly Constituency) चुने, और Show बटन पर क्लिक करें।
Step 4. अपना Polling Station Name खोजें और View बटन पर क्लिक करें।
Step 5. तो इस प्रकार यहाँ आपको ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी आपके पोलिंग बूथ की नयी मतदाता सूची की PDF दिख जायेगी। इसे आप डाउनलोड और प्रिंट दोनों कर सकते हैं।
दोस्तों यहाँ बताये गए तरीके से डाउनलोड की गयी UP Gram Panchayat Voter List, जनवरी 2022 में जारी की गयी है। इस लिस्ट में सभी नए और पुराने वोटर शामिल किये गए हैं। यहाँ से आप अपनी मतदाता पर्ची निकाल सकते हैं और वोटिंग के समय उपयोग भी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें – पीएम विश्वकर्मा योजना लोन कैसे ले
वोटिंग के लिए मतदाता पर्ची कैसे डाउनलोड करें –
दोस्तों उत्तर प्रदेश स्टेट इलेक्शन कमीशन ऑफिसियल वेबसाइट से भी Voter Slip खोजी और डाउनलोड की जा सकती है। इसके लिए आप नीचे दी गयी डायरेक्ट लिंक पर जायें। अब यहाँ आपको Panchayat Voter Search Engine/ Register Voter Mobile/Print Voter Slip फॉर्म दिखाई देगा। इसमें आपको ये जानकारियां भरनी होंगी –
- जनपद का नाम
- विकास खंड
- ग्राम पंचायत
- मतदाता का नाम
- माता / पिता / पति का नाम
- मकान संख्या
- कैप्चा कोड
ये जानकारियां भरने के बाद Search बटन पर क्लिक करें। आपकी मतदाता पर्ची खुल जायेगी, इसे आप प्रिंट या डाउनलोड भी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें – मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना online apply कैसे करें
सवाल जबाब (FAQ) –
वोटर लिस्ट में वार्ड कैसे पता करें?
स्टेट इलेक्शन कमीशन के द्वारा उपलब्ध करवायी गयी वोटर लिस्ट के ऊपर दाहिनी ओर भाग संख्या ही वार्ड नंबर होता है। यानी अगर भाग संख्या 12 है तो वार्ड भी 12 होगा।
वोटर लिस्ट से जुड़ी किसी समस्या के लिए हेल्प लाइन नंबर क्या हैं?
आप आप निर्वाचन आयोग के टोलफ्री नंबर 1800111950 या 1950 पर बात कर करके वोटर लिस्ट या ग्राम पंचायत चुनाव के सम्बन्ध में जानकारी ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें – यूपी राशन कार्ड लिस्ट 2023 कैसे देखें
नमस्कार दोस्तों! SarkariYojnaNews.Com ब्लॉग पर मैं Keyword Research, SEO व Content writing से जुड़े काम देखता हूँ। मुझे सरकारी योजना, लोन व बैंकिंग जानकारियों जैसे विषयों पर Blogging करना पसंद है। मैं साल 2020 से फुल टाइम blogger, Affiliate Marketer व Video Creator के रूप में काम कर रहा हूँ।
For Queries or Guest Posting mail to – [email protected]