Haryana Saral Portal : Saksham Haryana Education portal DSC Login, Schools & employee (or) teacher login, Applicants login http://hryedumis.gov.in/
Haryana Saral portal 2021
Saral Portal, हरियाणा सरकार द्वारा शुरू किया गया एक ऐसा पोर्टल है, जिस पर राज्य और केंद्र द्वारा चलायी गयी 500 से जादा सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही पोर्टल पर लिया जा सकता है। इन सुविधाओं में प्रमाण पत्र जैसे आय, जाति, निवास, जन्म, मृत्यु के दस्तावेज बनवाने, बिजली कनेक्शन, फसल बीमा, पेंशन के लिए आवेदन, बेरोजगारी भत्ता ऑनलाइन, ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड जैसी अनेकों योजनाओं के लिए रजिस्ट्रेशन और ऑनलाइन प्रक्रिया द्वारा लाभ पाने की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही ऑनलाइन आवेदन की गयी सेवाओं की प्रोग्रेस रिपोर्ट स्टेटस भी ऑनलाइन देखा जा सकता है।
MIS Portal Haryana
सक्षम हरियाणा शिक्षा पोर्टल को ही MIS पोर्टल कहा जाता है। यह हरियाणा सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा मैनेज किया जाता है। इसका उद्देश्य शिक्षा अधिकारियों, शिक्षकों और छात्रों को नयी टेक्नोलॉजी से जोड़ने के साथ ही उन्हें सिर्फ एक ही प्रोफाइल लॉग इन द्वारा प्रबंधन सूचना प्रणाली, शैक्षणिक निगरानी प्रणाली, और छात्रों के परिक्षण मूल्यांकन की जानकारी पाने वाले ऑनलाइन डैशबोर्ड से जोड़ना है।
Antyodaya-SARAL Portal का उद्देश्य
अन्त्योदय सरल पोर्टल का उद्देश्य हरियाणा राज्य के नागरिकों को आसानी से सरकारी सुविधाएँ एक ही पोर्टल पर पहुँचाना है। जिससे उन्हें अलग-अलग सरकारी वेबसाइटों खोजना न पड़े। साथ ही यह पोर्टल से डिजिटल इंडिया मिशन और आत्मनिर्भर भारत अभियान को भी गति प्रदान करने में सहायता दे रहा है। Haryana Saral portal जहाँ सरकार और आम नागरिकों के बीच पारदर्शिता लाने में सहायक है वहीँ लोगों का समय और पैसा भी बचने मदद करता है।
सरल डिजिटल पोर्टल की उपलब्धियां –
उपलब्ध सेवाओं की संख्या | 549 |
उपलब्ध विभागों की संख्या | 40 |
सेवाओं के लिए प्राप्त आवेदन | 3,60,96,663 |
निस्तारित सेवाओं की संख्या | 3,44,62,456 |
RTS द्वारा निस्तारित सेवाओं की संख्या | 2,91,00,077 |
Saral Haryana Portal पर अधिक उपयोग की जाने वाली सेवाएं
- डॉ अंबेडकर मेधावी छात्र योजना
- डीलर प्वाइंट पंजीकरण
- नया राशन कार्ड (खाद्य और आपूर्ति) आवेदन
- आय प्रमाण पत्र (राजस्व)
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- नए बिजली कनेक्शन
- वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना आवेदन
- साइकिल योजना Bicycle Scheme-HBOCWWB
- विवाह पंजीकरण (शहरी स्थानीय निकाय)
- सूक्ष्म पोषक उर्वरक (कृषि)
- बिजली बिल जमा करना आदि
Saral Haryana Portal पर नया अकाउंट बनाने की प्रक्रिया –
हरियाणा के रहने वाले जो लोग सरल पोर्टल से कोई काम करना चाहते हैं। तो इसके लिए उन्हें Saral Portal पर अपना नया पंजीकरण करना अनिवार्य है। New Registration के लिए निम्न निर्देशों का पालन करें –
- नयें पजीकरण के लिए सबसे पहले हरियाणा सरल पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट saralharyana.gov.in पर जाना होगा।
- इस वेबसाइट के होम पेज पर SIGN IN HERE विकल्प में Register Here आप्शन पर क्लिक करना होगा।
- रजिस्टर पर क्लिक करने के बाद New Window पर दिए गए फॉर्म को भरकर Submit करना होगा। इसके बाद आपके पास यूजर आईडी और पासवर्ड मिल जायेगा।
लॉग इन करने के बाद आप किसी भी योजना जिसमें आप पात्र होंगे उसका आवेदन कर सकते हैं। इस पोर्टल पर किसी आवेदन का Status भी Track किया जा सकता है। इस पोर्टल उपलब्ध सभी सेवाएं और योजनाओं से जुड़े सारे विकल्प होम पेज पर ही मिल जायेंगे।
How to Track Status by mobile at Saral Haryana Portal –
SMS के द्वारा Application की स्थिति जानने के लिए आपको SARAL टाइप करके 7738299899 पर भेजने पर। आवेदन की स्थिति और जानकारी आपके मोबाइल पर मिल जाएगी।
सरल हरियाणा Helpline Number –
- Toll-Free Number- 1800-2000-023
- Email Id- [email protected]
⇓ आपके लिए जरुरी जानकारियां ⇓
हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर क्या है?
सक्षम युवा भत्ता व मानदेय योजना
स्टार्टअप इंडिया सीड फण्ड योजना (नए बिजनेस के लिए तुरंत लोन)