जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड राजस्थान: ऑनलाइन प्रोसेस 2023

जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड राजस्थान

जन्म प्रमाण पत्र, एक अनिवार्य दस्तावेज है। इसका उपयोग विभिन्न सरकारी स्कीमों या अन्य कार्यों में आता रहता है। राजस्थान में जन्म प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया पूरी तरीके से ऑनलाइन हो चुकी है। इसे आप अब अपने मोबाइल से भी आवेदन करके बनवा सकते हैं। इस लेख में हमने मोबाइल से जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया को बताया है, तो पूरी डिटेल जानने के लिए कृपया हमारे साथ बने रहिये –

राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र –

बिर्थ सर्टिफिकेट, महत्वपूर्ण दस्तावेजों की सूची मे शामिल है। इसको बनवाने के लिए आवेदक, बच्चे के माता पिता आवेदन कर सकते हैं। जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन फॉर्म बच्चे के जन्म के बाद कभी भी बनाया जा सकता है। इसके लिए राज्य सरकार ने ई नागरिक सेवा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किये जाते हैं।

राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र

इसे पढ़ें – राजस्थान पुलिस मित्र कैसे बने?

ऐसे करें जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड राजस्थान –

  • इसके लिए सबसे पहले आपको राजस्थान की पहचान वेबसाइट पर आना होता है।
  • Step 2 – इसके बाद इसमे आपको एक आप्शन डाउनलोड सर्टिफिकेट के नाम से मिलता है, उस पर क्लिक करे और आगे बढे।
  • Step 3 – इसके बाद आपको इस फॉर्म पर क्लिक करना होता है। इसके बाद इसमे आपको किस सर्टिफिकेट को डाउनलोड करना होता है, उस आप्शन पर क्लिक करना होता है।

इसके बाद जैसे ही आप अपनी डिटेल को सबमिट करते है तो उसके बाद आपके द्वारा डाली गई जानकारी के अनुसार डिटेल और प्रमाण पत्र खुल जायेंगे। जिसके बाद इसमे आपको ओटीपी डालकर इस फॉर्म को डाउनलोड करना पड़ता है। इस तरह से आप इसेको डाउनलोड कर सकते है।

मोबाइल से जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं?

अपने मोबाइल के गूगल क्रोम या किसी और ब्राउज़र खोलकर, निम्नलिखित प्रक्रिया द्वारा आप जन्म प्रमाण पत्र का आवेदन कर सकते हैं –

  1. सबसे पहले राजस्थान सरकार की वेबसाइट pehchan.raj.nic.in पर आना है
  2. इसके बाद आप्शन “आमजन-प्रमाण पत्र भरे” पर क्लिक करे और आगे बढ़ें
  3. अब नए पेज में दस्तावेज के अंतर्गत जन्म प्रमाण पत्र आप्शन पर टिक करना है
  4. इसके बाद इसमे आपके सामने एक फॉर्म खुलगा, जिसमें आवेदक की कुछ डिटेल भरनी है
  5. पूरा भरने के बाद फॉर्म को सबमिट करना होता है।
  6. जैसे ही आपका फॉर्म सबमिट हो जाएगा तो आपको एक रेफरेंस नंबर मिल जाएगा जिसको आप भविष्य के लिए इस्तेमाल कर सकते है।
  7. इतना करने के 1 से 2 हफ़्तों के बाद आपका जन्म प्रमाण पत्र बना दिया जाता है।

इसे पढ़ें – पोस्ट ऑफिस में ₹ 1500 जमा करने पर 5 साल में कितना मिलेगा?

अस्पताल मे जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं?

अगर महिला का प्रसव अस्पताल में हुआ है तो यह दस्तावेज बनाना काफी आसान हो जाता है। अस्पताल मे जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपको सबसे पहले जो दस्तावेज आगे बताये गये हैं, उन सब की फोटोकॉपी करवाके दस्तावेजों को अस्पताल मे ही जमा करवाना होता है।

फोटो कॉपी देने के बाद आपके उन दस्तावेजों को और बच्चे की जानकारी जो जन्मा है, की जानकारी अस्पताल द्वारा पहचान पोर्टल पर ऑनलाइन कर दी जाती है। इसके बाद आगामी 3-5 दिन मे जन्मे बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बन कर तैयार हो जाता है।

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जरुरी दस्तावेज –

  • बच्चे के माता-पिता का आधार कार्ड – जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बच्चे के माता-पिता के आधार कार्ड की आवश्यकता होती हाई।
  • मूल निवास प्रमाण पत्र – आवेदक राजस्थान का मूल निवासी है, इसका प्रमाण पत्र और मूल निवास प्रमाण पत्र।
  • पते का प्रमाण – आवेदन करने वाले या बच्चे के माता – पिता का निवास स्थान और पते का प्रमाण भी फॉर्म के साथ लगाना होता है।
  • बच्चे की जन्म तारीख – इसके अलावा बच्ची और बच्चे की जन्म तारीख और अगर प्रसव अस्पताल मे हुआ है तो उससे जुड़े हुए दस्तावेज जैसे ममता कार्ड और ANC रजिस्ट्रेशन कार्ड।

यह सभी दस्तावेज जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अनिवार्य है। इसके अलावा और भी कुछ दस्तावेज और शपथ पत्र मांगे जा सकते है जिसके बारे जानकारी राजस्थान पहचान पोर्टल पर दी गई है।

इसे पढ़ें – ₹ 2000 की किस्त कैसे देखें?

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के फायदे –

प्रमाण पत्र बनवाने के कई फायदे है। इन फायदों के बारे मे आप यहाँ पढ़ सकते है –

  • राजस्थान मे स्कूल और किसी भी संस्थान मे प्रवेश लेने पर इस जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता बेहद ज्यादा होती है।
  • जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता राजस्थान मे किसी भी योजना का लाभ लेने के लिए भी किया जा सकता है।
  • पासपोर्ट बनवाने के लिए और पहचान पत्र बनवाने के लिए भी जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत है।
  • इसके अलावा राज्य और देश मे और भी कई दस्तावेज बनवाने के लिए इस जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए जरुरी है।
  • कानून और सम्पति से सम्बंधित दस्तावेज के लिए भी इस जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।

जन्म प्रमाण पत्र का पंजीकरण कैसे खोजें?

अगर आपने पोर्टल पर पहले से ही रजिस्टर कर रखा है, तो उसको आप इस तरीके से खोज सकते है। अगर आपको पंजीकरण की जानकारी नही है तो आप इस प्रोसेस की मदद से इसे खोज सकते है।

  • सबसे पहले आपको राजस्थान की पहचान वेबसाइट पर आना होता है।
  • इसके बाद इसमे आपको एक आप्शन पंजीकरण खोजे के नाम से मिलता है, उस पर क्लिक करे और आगे बढे।
  • अब आपको मांगी गई जानकारी भरनी होती है और जानकारी खोजनी होती है।

इसके बाद आपको पंजीकरण की संख्या मिल जायेगी।

 

इसे पढ़ें – सुकन्या योजना में 15 वर्ष तक ₹ 2000 जमा करेंगे तो 18 वर्ष में कितना मिलेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *