देश के कई राज्यों में किसानों को कर्ज से राहत देने के लिए राज्य सरकारों ने कर्ज माफ़ी की घोषणा की है। इन राज्यों की सूची में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखण्ड इत्यादि प्रमुख हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि एक जरुरत मंद किसान आवश्यकता पड़ने पर कर्ज लेने के लिए बैंक के दरवाजे पर जाता है। लेकिन किसी कारणवश बहुत से किसान भाई कर्ज नहीं चुका पाते और कर्ज माफी होने की आस लगाये बैठे रहते हैं। इस आर्टिकल में हमने कर्ज माफी बैंक लिस्ट देखने व इससे जुड़ी कई अन्य जानकारियों के बारे आपसे बात की है –
कर्ज माफी बैंक लिस्ट 2023 –
किसानों को जो बैंक कर्ज देती है उनमे से सब बैंक कर्ज माफ नही करती। हालाँकि सरकारी स्कीम के तहत लोन पर कर्ज माफी होने पर सभी बैंक लोन माफ कर देते हैं। ऐसे बैंक, जिन्होंने कभी न कभी विभिन्न प्रकार के लोन पर कर्ज माफी घोषित की है उनकी डिटेल कुछ इस प्रकार है –
- बैंक ऑफ बडोदा
- भारतीय स्टेट बैंक
- आईसीआईसीआई बैंक
- ग्रामीण बैंक
- कोटक महिंदा बैंक
- इंडियन ओवरसीज बैंक
- पंजाब नेशनल बैंक
इसके अलावा और भी कई बैंक से जो इस तरह लोन की सुविधा देती है। बैंक से लोन लेने के बाद इसे वापस समय पर चुकाना होता है। कई बार किसान की फसल अच्छी नही होती और वो समय पर इसे वापस नही चूका पाते है। इसके लिए राज्य और केद्र सरकार किसानों का कर्ज माफ़ी करती है।
इसे पढ़ें – KCC किसान कर्ज माफी 2023 Latest News
बैंक से कर्ज माफी कैसे होती है?
जब भी कोई राज्य सरकार किसानों का कर्ज माफ करती है तो वो एक निश्चित राशि और एक निश्चित समयावधि के लिए होती है। जब भी सरकार इसकी घोषणा करती है तो किसानों को कुछ निर्धारित लेकर बैंक में जाना होता है और अपने खाते में पुनः KYC करवानी होती है।
इसके बाद सरकार उन बैंक को पैसे देती है जिन किसानो का कर्ज माफ़ हुआ है। इसके बाद ही कर्ज माफ़ी की प्रक्रिया पूरी होती है। उदाहरण के साथ देखे तो उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार ने किसानों का 1 लाख तक का कर्ज माफ़ किया है। यह एक 1 लाख प्रति किसान सरकार उन बैंक को देती है जिस बैंक में किसान का खाता है। इसके बाद किसानों का कर्ज माफ होता है।
किसान कर्ज माफी बैंक लिस्ट कैसे देखें?
किन किसानों का कर्ज माफ़ हुआ है उनकी लिस्ट पहले से ही सरकार ने जारी कर दी है। किसानों की कर्ज माफ़ी से जुडी सूचना व सूची में अपना नाम देखने के लिए आप नीचे बताये गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
इसे पढ़ें – भूमि विकास बैंक उत्तर प्रदेश कर्ज माफी अपडेट
ऐसे देखें उत्तर प्रदेश किसान कर्ज माफी लिस्ट –
- सबसे पहले उत्तर प्रदेश राज्य की इस आधिकारिक वेबसाइट पर आना होता है।
- इस वेबसाइट पर आने के बाद इसमें एक आप्शन ऋण मोचन की स्तिथि देखे के नाम से दिखाई देता है, उस पर क्लिक करे।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज दिखाई देता है, उसको ओपन करे।
- अब इसमें आपको खाते का प्रकार का चुनाव करना होता है। जैसे की आपका खाता NPA, NON NPA, Complaint इत्यादि प्रकार में से एक हो सकता है।
- इसके बाद इसमें बैंक के नाम का चुनाव करना होता है, बैंक खाते संख्या को लिखना होता है उसके बाद ब्रांच का चुनाव करना होता है। इसके बाद किसान क्रेडिट कार्ड नंबर डालना होता है और मोबाइल नंबर डाल के उसे सबमिट करना होता है।
इसके बाद अगर यह पूरा डाटा मैच हो जाएगा तो आपको बता दिया जाएगा की चुने गए किसान का कर्ज माफ़ हो गया है या नही।
देखें – राजस्थान किसान कर्ज माफी योजना लिस्ट जारी
राजस्थान किसान बैंक कर्ज माफी लिस्ट –
अगर कोई किसान राजस्थान राज्य का है और वो देखना चाहता है की उसका कर्ज माफ़ हुआ है नही तो वो अपना नाम इस सूची में इस तरह से देख सकता है।
- इसके लिए सबसे पहले राजस्थान राज्य सरकार की इस आधिकारिक वेबसाइट पर आना होता है।
- इस वेबसाइट पर आने के बाद इसमें स्क्रीन पर Cookies का आप्शन मिल जाता है उस पर क्लिक कर के वेबसाइट की मुख्य स्क्रीन पर आना होता है।
- जैसे ही वेबसाइट की मुख्य स्क्रीन पर आते है तो उसके बाद इसमें एक आप्शन Search के नाम से दिखाई देता है। उस पर क्लिक करना होता है।
- इसके बाद इस पेज पर आने के बाद इसमें आपको एक योजना के वर्ष का चुनाव करना होता है। योजना का चुनाव करने के बाद इसमें जिले, खंड और गाँव का नाम का चुनाव करना होता है।
यह सब चुनाव करने के बाद इसमें सर्च करना होता है। सर्च करने के बाद इसमें वो पूरी लिस्ट आपके सामने आ जाएगी जिसका कर्ज माफ़ हुआ है।
इसे पढ़ें – UP Kisan Karj mafi list

नमस्कार दोस्तों! SarkariYojnaNews.Com ब्लॉग पर मैं keyword research, SEO व Content writing से जुड़े काम देखता हूँ। मुझे सरकारी योजना, लोन व बैंकिंग जानकारियों जैसे विषयों पर Blogging करना पसंद है। मैं साल 2020 से फुल टाइम blogger, Affiliate Marketer व Video Creator के रूप में काम कर रहा हूँ।
For Paid Guest Posts or Promotion mail to – [email protected]