महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 21 नवम्बर 2020 को “महा आवास योजना” लांच की थी। इस आवास योजना के तहत 100 दिनों मे 8.82 लाख घर और सौचालय बनाने का लक्ष्य रखा गया था। इस लेख में हमने महा आवास योजना से जुड़ी सभी जरुरी जानकारियां जैसे आवेदन प्रक्रिया, लाभार्थियों की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज आदि के बारे में बताने का प्रयास किया है –
Show/Hide Heading List
महा आवास योजना महाराष्ट्र –
उद्धव ठाकरे सरकार ने महा आवास योजना शुरू करके 8 लाख 82 हजार 135 गरीब परिवारों को सिर्फ फरवरी 2021 के आखिर तक घर देने का वादा किया था। हालाँकि अभी तक (मई 2021) तक लगभग 4 लाख घर ही बनाये जा सके हैं। अन्य घरों को भी जल्द से जल्द बनाने का काम सरकार द्वारा चलाया जा रहा है।
महा आवास योजना के लिए महाराष्ट्र सरकार ने 4000 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित हुई थी। जिसके तहत महाराष्ट्र ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्रामीण इलाकों के गरीब परिवारों को पक्के मकान देने का प्लान तैयार किया गया था। यह योजना प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की तरह ही कर रही है।
इंदिरा आवास योजना लिस्ट 2021 देखें
Highlighted Points of Article
योजना का नाम | maha awas yojana |
कब शुरू हुई | 21 नवम्बर 2020 |
किसने शुरू किया | उद्धव ठाकरे (मुख्यमंत्री महाराष्ट्र) |
उद्देश्य | महाराष्ट्र के सभी गरीब ग्रामीण परिवारों के पास निजी मकान हो। यह सुनिश्चित करना। |
मंत्रालय का नाम | Rural Development Department, Maharashtra |
आधिकारिक वेबसाइट | Click here |
महा आवास योजना का उद्देश्य –
इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे के ग्रामीण लोगों की मकान बनाने में मदद करना है। इसमें झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले शहरी गरीब भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस योजना को एक अभियान के तौर पर चलाने पर जोर दिया। साथ ही उनका कहना है, इस योजना के द्वारा बनाये गए घर अच्छी गुणवत्ता और सुन्दरतापूर्ण होंगे। जिसे देखकर देश के अन्य राज्य भी कुछ सीख लेंगे। इसमें टॉयलेट और सभी सुविधाएँ मौजूद होंगी।
महा आवास योजना महाराष्ट्र रजिस्ट्रेशन –
पात्रता –
- यह योजना सिर्फ महाराष्ट्र के स्थाई निवासियों के लिए है।
- ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब परिवारों को महा आवास योजना का लाभ मिलेगा।
- महाराष्ट्र सरकार के पास उपलब्ध लेटेस्ट डाटा के आधार पर लाभार्थियों का चयन किया जायेगा।
- आवेदन करने वाले व्यक्ति का परिवार होना चाहिए।
- आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
प्रधानमंत्री आवास योजना में अपना नाम देखें (New List 2021)
आवश्यक दस्तावेज –
इस योजना का लाभ पाने के लिए लाभार्थी को निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ सकती है –
- आधार कार्ड या अन्य कोई फोटो पहचान पत्र
- पैन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाणपत्र
- मोबाइल नम्बर
- पास पोर्ट साइज़ फोटो आदि
पजीकरण या आवेदन कैसे हो रहा है? –
महाराष्ट्र के वे सभी परिवार जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं वे इस योजना का ऑफलाइन आवेदन अपने ग्राम पंचायत या ब्लाक स्तर पर बात करके कर सकते हैं। महा आवास योजना का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। जहाँ तक इसकी कार्य प्रणाली की बात करें तो यह महाराष्ट्र सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कार्यान्वयित किया जायेगा।
महाराष्ट्र आवास योजना के लाभ –
- ग्रामीण इलाकों में रहने वाले पात्र गरीब परिवारों को 28 फरवरी 2021 तक घर मिल जायेगा।
- घरों में सभी सुविधाएँ और शौचालय का निर्माण भी किया जायेगा।
- घर बनाने में सरकार पूरा मदद करेगी। इसके आलावा बैंक से लोन भी ले सकेगा।
- ग्रामीण क्षेत्रों में जिन लोगों के पास अपना मकान बनाने के लिए जमीन नहीं है। उन्हें सरकारी आबादी के जमीन मिलेगी।
- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने महा आवास योजना को एक अभियान के तौर पर सिर्फ 100 दिनों में पूरा करने की बात कही है। इससे गरीब लोगों को जल्द से जल्द लाभ मिलेगा।
फसल बीमा योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया