महाराष्ट्र सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को कर्ज के बोझ से उबारने के लिए राज्य में महात्मा फुले कर्ज योजना का संचालन किया जा रहा है। राज्य में जरूरतमंद किसान और आर्थिक रूप से कमजोर किसानों इस योजना के तहत उनका कर्ज माफ़ कर के उन्हें आर्थिक सहयोग दिया जायेगा। इस आर्टिकल में महात्मा फुले कर्ज योजना 2022 व महाराष्ट्र सरकार की नयी कर्ज माफी लिस्ट से जुड़ी जानकारी दी जा रही है –
महात्मा फुले कर्ज योजना 2022 –
राज्य में गरीब किसानो की कर्ज माफी हेतु सरकार द्वारा महात्मा फुले कर्ज योजना 2022 का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के तहत जिन किसानों का काज माफ़ किया जा रहा है उनकी सूची भी आप इस पोर्टल पर देख सकते है।
महाराष्ट्र सरकार द्वारा कर्ज माफ़ी की दूसरी लिस्ट जारी कर दी गयी है जिसमे कुछ पात्र लाभार्थियों का नाम शामिल किया है। जिन भी किसान भाई का नाम दूसरी लिस्ट में नही है वो तीसरी लिस्ट का इन्तजार कर सकते हैं। इस योजना का लाभ लेने हेतु क्या कर सकते है, इसके बारे में आगे बताया गया है।
इसे भी पढ़ें – केसीसी ऋण माफी की ताजा खबर
महात्मा फुले कर्ज योजना का लाभ कैसे लें?
फुले कर्ज योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले आपको अपना आधार कार्ड अपने उस लोन खाते में जुड़वाना होता है, इसके बाद जिस बैंक या सहकारी समिति से आपने लोन लिया है, वहां यह योजना स्वतः लाभार्थियों का चयन करती है.
बिना आधार कार्ड लिंक करवाए आप इस योजना का लाभ नही ले पायेंगे। इस योजना से जुडी सूची पोर्टल पर ऑनलाइन भी उपलब्ध नही है। इस योजना की लिस्ट आप अपने नजदीकी CSC केंद्र पर पता कर सकते है। इसके साथ ही इस योजना से जुडी लिस्ट बैंक, ग्राम पंचायत इत्यादि के डैशबोर्ड पर देख सकते है।
योजना का लाभ लेने हेतु जरुरी मापदंड –
इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको सबसे पहले अपने आधार कार्ड को अपने उस खाते से लिंक करवाना होता है जहा से आपने लोन ले रखा है। यदि आपका नाम योजना में आता है तो इससे जुडी राशि सरकार सीधे उस खाते में ही भेजेगी जिस खाते से आपका आधार कार्ड लिंक है।
आधार कार्ड को बैंक में बैंक कर्मचारियों द्वारा अंगूठे के निशान से वेरीफाई किया जाएगा, तो इस बात का ख्याल रखे की आपका आधार को बैंक में जरुर वेरीफाई करवाए तभी आपको इस योजना का लाभ मिल पायेगा। इस योजना से जुडी अधिक जानकारी लेने के लिए आप इस योजना की वेबसाइट पर जाकर पता कर सकते है। योजना से जुडी पूरी जानकारी इस पोर्टल पर उपलध करवा दी जायेगी।
इसे भी पढ़ें – कर्ज माफी लिस्ट कैसे देखें
कर्ज माफ़ी की लिस्ट कहाँ देखें?
इस योजना से जुडी कर्ज माफ़ी और लाभार्थियों की लिस्ट आप अपने नजदीकी ग्राहक सेवा केंद, ग्राम पंचायत, पंचायत और बैंक से देख सकते है और बैंक के नोटिस बोर्ड पर देख सकते है। इस योजना की लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध नही है।
महात्मा फुले कर्ज योजना के लाभ –
- इस योजना के तहत किसानों का 2 लाख तक का कर्ज माफ़ किया जाएगा।
- इसके साथ ही इस योजना के तहत फसली ऋण के साथ पुनर्गठित ऋण को भी माफ़ किया जायेगा।
- लोन की राशि सीधे लाभार्थी के खाते में डीबीटी (Direct bank transfer) के माध्यम से जमा करवा दी जायेगी।
- इस योजना का लाभ देने के लिए बैंक, सहकारी समिति और निजी बैंकों को भी शामिल किया गया है। यानी किसी किसान भाई ने अगर लोन सरकारी, अर्द्ध सरकारी और निजी बैंक के अलावा सहकारी समिति से भी लोन लिया है तो उसका कर्ज माफ़ कर दिया जाएगा और उस राशि को किसान के खाते में भेज दी जायेगी।
इसे भी पढ़ें – महाराष्ट्र राशन कार्ड लिस्ट कैसे देखें?
महात्मा फुले कर्ज योजना का लाभ लेने हेतु जरुरी दस्तावेज –
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक की पासबुक ( लोन खाते की पासबुक )
- जमीन से जुड़े दस्तावेज और जमीन और लोन से जुडी जानकारी और दस्तावेज।
- निवास प्रमाण पत्र और पते का प्रमाण।
महात्मा फुले योजना का लाभ कौन ले सकता है?
इस योजना के तहत केवल उन किसानों का कर्ज माफ़ किया जाएगा जो इस योजना की पात्रता को पूरा करते हो –
- कर्ज माफ़ी हेतु महाराष्ट्र राज्य का मूल निवासी ही आवेदन कर सकता है।
इसके अलावा, आगे बताई गई श्रेणी के आवेदन इस योजना का लाभ नही ले सकेंगे –
- पूर्व मंत्री, सांसद और विधायक इस योजना का लाभ नही ले सकेंगे।
- चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के अलावा किसी भी सरकारी कर्मचारी को इस योजना का लाभ नही दिया जा सकेगा।
- अगर किसी कर्मचारी की मासिक आय 25 हजार से अधिक है वो भी इस योजना हेतु अपात्र होगा।
- इसके अलावा 25 हजार से अधिक पेंशन पाने वाले पूर्व कर्मचारी और नागरिक इस योजना हेतु अपात्र होंगे।
- कृषि की आय से कर देने वाला नागरिक भी इस योजना का लाभार्थी नही होगा।
इसे भी पढ़ें – महा आवास योजना महाराष्ट्र 2022
सवाल-जवाब
महात्मा फुले कर्ज योजना के तहत कितना कर्फ़ माफ़ किया जाएगा ?
इस योजना के तहत 2 लाख तक का कर्ज माफ़ किया जाएगा।
महात्मा फुले योजना लाभार्थी की सूची कहा से देखे ?
इस योजना से जुडी लिस्ट बैंक, ग्राम पंचायत या अपने नजदीकी ग्राहक सेवा केंद्र पर चेक कर सकते है।
महात्मा फुले योजना का लाभ कौन ले सकता है ?
महाराष्ट्र राज्य का जरूरतमंद किसान।
इसे भी पढ़ें – गरीब लोन योजना 2022

नमस्कार दोस्तों! SarkariYojnaNews.Com ब्लॉग पर मैं keyword research, SEO व Content writing से जुड़े काम देखता हूँ। मुझे सरकारी योजना, लोन व बैंकिंग जानकारियों जैसे विषयों पर Blogging करना पसंद है। मैं साल 2020 से फुल टाइम blogger, Affiliate Marketer व Video Creator के रूप में काम कर रहा हूँ।
For Paid Guest Posts or Promotion mail to – [email protected]