इस लेख में हम मध्यप्रदेश में चल रही भारत जन कल्याण योजना के बारे में जानेंगे। अगर आप इस योजना के अंतर्गत जन कल्याण सुविधा केंद्र खोलने के इच्छुक हैं, तो इस लेख तो ध्यानपूर्वक पढ़िए। यहाँ हमने इस योजना का लाभ उठाने की आवश्यक पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी आपके साथ साझा की है –
Show/Hide Heading List
भारत जन कल्याण योजना क्या है?
यह योजना मध्यप्रदेश के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में स्वरोजगार, रोजगार व जनकल्याण के उद्देश्य से चलायी जा रही है। जन कल्याण योजना, केंद्र सरकार द्वारा पूर्ण रूप से पंजीकृत है, हालाँकि योजना का मैनेजमेंट एक ट्रस्ट द्वारा देखा जा रहा है।
भारत जन कल्याण योजना के तहत इच्छुक युवाओं को जनकल्याण सुविधा केंद्र खोलने पर मध्यप्रदेश सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। साथ ही साथ इन सुविधा केन्द्रों से जुड़ने वाले आम लोगों को भी दैनिक उपयोग के सामानों पर विशेष छूट दी जाती है।
ये भी पढ़ें – ई श्रम कार्ड बनवाने के फायदे
Overview
योजना का नाम | भारत जन कल्याण योजना |
कब शुरू हुई | 2019 |
राज्य का नाम | मध्य प्रदेश |
मंत्रालय | भारत सरकार द्वारा पंजीकृत एक ट्रस्ट |
उद्देश्य | राज्य में रोजगार के अवसर पैदा करने के साथ साथ गरीब लोगों को कम दामों में घरेलू सामान उपलब्ध करवाना। |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश के नागरिक |
भारत जन कल्याण योजना योजना का उद्देश्य –
भारत जन कल्याण योजना का उद्देश्य गरीब लोगों को सस्ती कीमतों में ब्रांडेड घरेलू सामन देने के साथ साथ रोजगार व स्वरोजगार के नए अवसर भी पैदा करना है। यह योजना ठीक उसी तर्ज पर काम करती है, जिस प्रकार महात्मा गाँधी ग्रामीण सेवा केंद्र योजना के तहत CSC सेंटर खोलने के लिए सरकारी सहायता मिलती है।
राज्य के सभी जिलों में यह योजना शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। फ़िलहाल अभी कई जिलों में इस योजना को आरंभ कर दिया गया है। भारत जन कल्याण योजना के अंतर्गत प्रत्येक जन सुविधा केंद्र पर 2 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसमें दुकान का संचालक और देख रेख करने वाला व्यक्ति शामिल होगा।
ये भी पढ़ें – MP ग्राम पंचायत चुनाव 2022 में कब होगा?
जन कल्याण वितरण केंद्र पर क्या-क्या मिलेगा?
दोस्तों अभी तो भारत जन कल्याण योजना को एक ट्रस्ट के रूप में चलाया जा रहा है। यह भारत सरकार द्वारा पंजीकृत है। इस योजना के अंतर्गत सभी पंचायत, गाँव या शहर स्तर पर “भारत जन कल्याण सुविधा केंद्र” में किराने का सामान, खाद्य अनाज, कृषि बीज, आयुर्वेदिक उत्पाद आदि कम दामों में उपलब्ध करवाया जाता है।
जनकल्याण कार्ड बनवाने पर मिलेगी छूट –
आपको बता दें इस योजना के तहत खोले गए किराना स्टोर यानी सुविधा केन्द्रों पर खरीददारी करने के लिए आम लोगों को जनकल्याण कार्ड बनवाना अनिवार्य होता है। इस कार्ड को किसी पहचान पत्र मदद से जनकल्याण सुविधा केंद्र पर ही बनाया जा सकता है।
जनकल्याण कार्ड बन जाने पर 20 से 50 प्रतिशत तक की छूट 35 तरह के किराना सामानों पर प्रतिमाह मिलती है। इन सामानों में घरेलू सामानों जैसे चीनी, तेल, मसाला, आंटा, दाल, चावल, साबुन, निरमा आदि शामिल हैं।
ये भी पढ़ें – श्रमिक कार्ड में कितने पैसे आ रहे हैं?
भारत जन कल्याण योजना New Update –दोस्तों इस योजना के अंतर्गत अब गृह उद्योगों द्वारा बनाये जाने वाले खाद्य पदार्थों को भी शामिल किया जायेगा। लेकिन इसके लिए भारत जन कल्याण योजना के अंतर्गत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच प्रयोगशाला में की जायेगी। जिससे लोगों को उन सामग्रियों को खरीदने में कोई दिक्कत न हो। चूँकि अब जनकल्याण सुविधा केंद्र के रिटेल शॉप गोदाम प्रत्येक जिलों व कस्बों के स्तर पर में खोले जा सकते हैं तो इसलिए इससे गृह उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के छोटे छोटे अवसर महिलाओं को मिलेंगे। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। |
Bharat Jan Kalyan Yojana 2021 Online Apply –
मध्यप्रदेश के जो लोग भारत जन कल्याण योजना से जुड़कर अपनी जनकल्याण सुविधा सेंटर खोलना चाहते हैं, उन्हें निम्नलिखित प्रक्रियाओं और अनिवार्य निर्देशों का पालन करना होगा।
आवेदन के लिए आवश्यक पात्रता –
- जनकल्याण सुविधा केंद्र खोलने के लिए आवेदक मध्यप्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- कम से कम 15 बाई 15 वर्गमीटर का कमरा यानी दुकान होनी चाहिए।
- दुकान में कंप्यूटर और इन्टरनेट सुविधा होनी चाहिए।
- आवेदक कम से कम 2 लाख या उससे अधिक निवेश (Invest) करने के लिए तैयार हो।
- योजना के तहत Out let लाइसेंस शुल्क 35 हजार रुपये एक बार देना होगा।
ये भी पढ़ें – डिजी लाकर क्या है? जाने इसके फायदे
एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए जरुरी दस्तावेज –
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- ईमेल आईडी
- बैंक अकाउंट
- समग्र आईडी
- निवास का प्रमाण
- आय प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर आदि
Online Apply Process For Jankalyan Suvidha Center
Bharat Jan Kalyan Yojana के अंतर्गत तीन प्रकार के आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किये जाते हैं –
- Application For Jankalyan Suvidha Center
- Jankalyan Supply Depot Application
- Application for Jankalyan Job
जन कल्याण सुविधा सेंटर खोलने के लिए सबसे पहले आप Bharat Jankalyan Yojna की ऑफिसियल वेबसाइट www.bharatjankalyanyojna.in पर जाएँ। वेबसाइट के होम पेज पर आपको Online Apply मेनू में Apply Jankalyan Suvidha Center पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपके सामने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खुल जायेगा।
इसमें मांगी गयी सभी जरुरी जानकारियां भरके Submit बटन पर क्लिक करना होगा। आपका पंजीकरण हो जायेगा।
ये भी पढ़ें – प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना
भारत जन कल्याण योजना के लाभ
भारत जन कल्याण योजना, से युवाओं, ग्रामीणों और गरीब परिवारों को स्वरोजगार, रोजगार और गुणवत्ता पूर्ण किराना सामानों के रूप में लाभ मिलेगा।
जन कल्याण कार्ड बनवाने वालों को किराना का सामान, अनाज, कृषि बीज, आयुर्वेदिक सामान, पौधे और सभी घरेलू जरुरत के सामान छूट के साथ मिलेंगे। कार्ड बनवाने के लिए लोगों के पास राशन कार्ड न होने की स्थिति में ग्राम पंचायत से लिखित प्रमाण पत्र के द्वारा नया जनकल्याण कार्ड बन सकेगा।
जो लोग इस योजना के तहत अपनी दुकान खोलेंगे उन्हें कुल टर्न ओवर का 5 प्रतिशत लाभ प्रतिमाह दिया जायेगा।
यदि जनकल्याण सेंटर पर 2000 लोग जुड़ते हैं तो प्रति कार्ड पर 2000 रुपये की बिक्री होती है तो महीने का 40 लाभ का टर्न ओवर होगा। जिसमें से दुकान मालिक को 5 प्रतिशित के हिसाब से 2 लाख रुपये का लाभ मिल सकेगा।
इसके साथ साथ प्रति जनकल्याण सुविधा सेंटर पर 2 लोगों को नौकरी मिलेगी। जिससे हजारों लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
हेल्प लाइन नंबर –
- Helpline Number- +91-8120228066
- Email Id- [email protected]
FAQ –
भारत जन कल्याण योजना रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड करने की प्रक्रिया क्या है?
जन कल्याण सुविधा केंद्र के लिए आवेदन होने के बाद आप bharatjankalyanyojna.in वेबसाइट पर जाएँ।
उसके बाद मेनूबार में दिख रहे Register बटन पर क्लिक करें। उसके बाद अपने रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से जनकल्याण सेंटर सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें – नया CSC सेंटर खोलने की प्रक्रिया