इस लेख में हमने मध्य प्रदेश जन्म प्रमाण पत्र से जुड़ी सभी जरुरी जानकारियां आपके साथ साझा की हैं। अगर आप भी MP में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने या उसे ऑनलाइन डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया जानना चाहते हैं, तो इस लेख को पूरा पढ़ें। मध्यप्रदेश में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने सम्बन्धी सभी जरुरी डायरेक्ट लिंक आपको आर्टिकल के नीचे मिल जाएँगी।
Show/Hide Heading List
MP Birth Certificate Online 2021 | जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन चेक –
मध्य प्रदेश में जन्म लेने वाले सभी बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाना अनिवार्य है। राज्य के ई-नगर पालिका पोर्टल पर जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध करवायी गयी है। www.mpenagarpalika.gov.in पोर्टल पर जाकर MP Birth Certificate के लिए Online Application Form भरा जा सकता है।
योजना का नाम | एमपी जन्म प्रमाण पत्र |
राज्य का नाम | मध्य प्रदेश |
मंत्रालय | ई नगर पालिका MP |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | MPeNagarPalika.Gov.In |
👉 CM किसान की क़िस्त का स्टेटस चेक करें
एमपी जन्म प्रमाण पत्र बनवाना क्यों आवश्यक है? –
मध्य प्रदेश सरकार की ओर से अब जन्म प्रमाण पत्र को एक अनिवार्य दस्तावेज बना दिया गया है। विभिन्न सरकारी योजनाओं या सेवाओं का लाभ उठाने के लिए भी जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ ही जाती है।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से अब जन्म प्रमाण पत्र बनवाना बेहद आसान हो चुका है। नीचे बताये गए निर्देशों के अनुसार आप भी अपना या अपने परिवार के किसी सदस्य का जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।
Janam Praman Patra MP Online Form
मध्य प्रदेश में जन्म प्रमाण पत्र के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को भरने के लिए इन जरुरी दस्तावेजों या जानकारियों का होना आवश्यक है।
MP Birth Certificate के लिए आवश्यक दस्तावेज –
- हॉस्पिटल डिस्चार्ज कार्ड
- जन्मस्थान
- जन्मथिति
- बच्चे का नाम
- अभिभावक का आधार कार्ड
- अस्पाल का नाम, आदि।
जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया –
इन Steps को फॉलो करके आप Birth Certificate के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं –
स्टेप 1. सबसे पहले आप एमपी ई-नगर पालिका पोर्टल की वेबसाइट www.mpenagarpalika.gov.in पर जाएँ।
स्टेप 2. होम पेज पर Citizen Services मेनू के अन्दर दिख रहे Birth Certificate विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अब आपके सामने Birth & Death Registration की ऑफिसियल वेबसाइट crsorgi.gov.in खुल जाएगी। यहाँ आपको अपना यूजर नेम और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा।
स्टेप 3. यदि आपका अकाउंट पहले से नहीं बना है तो General Public Signup पर क्लिक करके अपना अकाउंट बना सकते हैं। इसके लिए आपको इन बेसिक जानकारियों को भरना होगा –
- user name
- user email id
- mobile no.
- date of occurrence of event
- state
- district
- Tahsil/taluk
- village/town
- Registration unit
स्टेप 4. लॉग इन करने के बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलेगा, इसे अच्छे से भरके सबमिट करें। तो इस प्रकार आपका आवेदन फॉर्म वेरिफिकेशन के लिए चला जाएगा।
👉 प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना Apply Online 2021
MP Birth Certificate Download Process –
MP जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले ई-नगर पालिका पोर्टल पर जाना होगा। इसके बाद पोर्टल के होमपेज पर Citizen Services मेनू के अन्दर Download Birth Certificate आप्शन पर क्लिक करना है। अगले पेज में अपने Application No. की मदद से जन्म प्रमाण पत्र देखा या डाउनलोड किया जा सकता है।
अन्य, पढ़ें —————-
KCC Online Application Form Download
PM Kusum Yojana Online Registration 2021
MGNREGA Job Card List Download 2021
Janm praman patra