MP ई-उपार्जन खरीफ: मोबाइल नंबर से पंजीयन कैसे देखें?

MP सरकार के ई-उपार्जन पोर्टल के माध्यम से राज्य के किसान अपनी फसल को घर बैठे ही न्यूनतम समर्थन मूल्य पर आसानी से बेच सकते हैं। पहले किसानों को अपनी फसलों को बेचने के लिए मंडी जाना होता था, लेकिन अब वो इसे घर बैठे ही आसानी से मोबाइल और कंप्यूटर के माध्यम से बेच सकते हैं। किसान भाई, मोबाइल नंबर से पंजीयन कैसे देखें? और पोर्टल से जुड़ी जरुरी जानकारियां यहाँ बताई गयी हैं –

MP ई-उपार्जन पोर्टल –

मध्य प्रदेश की राज्य सरकार ने इस पोर्टल की शुरुआत की है। यह एक ऑनलाइन पोर्टल है जहाँ पर राज्य के किसान अपनी फसलों को बेच सकते हैं। इसके साथ ही राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा जो पहले से निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य है, उस MSP पर फसलों को घर बैठे अब आसान होगा। 

योजना का नाम MP ई उपार्जन ऑनलाइन पोर्टल
योजना का प्रारंभ मध्य प्रदेश सरकार
उद्देश्य MSP पर फसल बेचने के लिए योजना की शुरुआत
फायदा पाने वाले राज्य के किसान
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
साल 2022-23
योजना की आधिकारिक वेबसाइट mpeuparjan.nic.in

इसे भी जाने – पीएम किसान12 किस्त कब आएगी 2022?

MP ई-उपार्जन में पंजीकरण कैसे करें?

MP ई-उपार्जन में किस तरह से आवेदन करना होता है। इस पोर्टल की शुरुआत के बाद से किसानों की कई  समस्याओं का सामाधान हो गया है। इसमें से एक समस्या सबसे बड़ी थी की जिसमे किसान को पूरी फसल लेकर मंडी में जाना होता है। लेकिन इस पोर्टल की शुरुआत के बाद किसानों को मंडी में जाने की जरूरत नही है। अब किसान इस तरह से कर सकते हैं Register – 

  • सबसे पहले इस पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर आना होता है। 
  • इसके बाद इसमें आपको रबी और खरीब की फसल 2022-2023 में से किसी एक का चुनाव करना होता है। ( आप जिस तरह की फसल हेतु रजिस्टर करना चाहते है ) 
  • इसके बाद इसमें किसान पंजीयन का एक Option मिलता है। उस पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जाता है। 
  • आवेदन करने वाले किसान को अपना जिला के नाम दर्ज करना होता है। इसके बाद मोबाइल नंबर और Captcha डाल के Search करना होता है।
  • इसके बाद आगे मांगी गई जरुरी जानकारी को भर के अपना रजिस्टर कर सकते है।

ऐसे देखें MP ई-उपार्जन पोर्टल पर मोबाइल नंबर से पंजीयन स्टेटस –

MP ई-उपार्जन खरीफ

  • इसके लिए आपको इस वेबसाइट पर वापस आना होता है। 
  • इसके बाद इसमें रबी और खरीफ की फसल का चुनाव चुनाव करना होता है।
  • अब आप एक नए पेज पर पहुच जाते है। यहाँ पर आपको अपना जिले का चुनाव करना होता है और उसके बाद अपना मोबाइल नंबर डालना होता है।
  • इस तरह से आप मोबाइल नंबर से पंजीयन खोज सकते है।

इसे भी जाने – CM Kisan Status Check 2022

MP ई-उपार्जन पर कौन फसल बेच सकता है?

इस पोर्टल की शुरुआत मध्य प्रदेश राज्य के किसानों के लिए की गई है। इसलिए इस पोर्टल पर केवल मध्य प्रदेश राज्य के किसान ही अपनी फसलों हेतु रजिस्टर कर सकते है। 

MP ई-उपार्जन के उद्देश्य –

मध्य प्रदेश में लागू की गई इस योजना के तहत किसानो द्वारा बेची जाने वाली फसल  की प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन करना। फसलों की बिकवाली के समय किसानों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता था जिसे इस पोर्टल की शुरुआत के बाद लगभग ख़त्म करना इस योजना का उद्देश्य है। 

मंडी में जाकर फसल बेचने से किसानों को ही नुकसान हो रहा था और उन्हें अपनी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम में बेचनी पड़ती थी। अब किसान इस फसल को ऑनलाइन न्यूनतम समर्थन मूल्य में बेच सकते है। 

MP ई-उपार्जन के लाभ –

मध्य प्रदेश ई-उपार्जन योजना की यह कुछ लाभ निम्न है – 

  • किसानो की आय में वृद्धि करना। 
  • किसानों की फसल को बेचने की प्रक्रिया को आसान बनना। 
  • इस योजना का लाभ राज्य के सभी किसान ले सकते है।
  • इस योजना के लिए मध्य प्रदेश की सरकार द्वारा एक मोबाइल एप्लीकेशन भी बनाई गई है जिसकी मदद से किसान ऑनलाइन अपनी फसल को बेच सकते है। 

इसे भी जाने – आधार कार्ड से पीएम किसान का पैसा कैसे चेक करें

MP ई उपार्जन मोबाइल एप्लीकेशन को कैसे डाउनलोड करें?

मध्य प्रदेश ई-उपार्जन मोबाइल एप्लीकेशन को आप इस तरह से कर सकते है डाउनलोड। यह मोबाइल एप्लीकेशन Google play store पर उपलब्ध नही है। 

  • Step 1 – इसके लिए आपको सबसे पहले इस वेबसाइट पर आना होता है।
  • Step 2 – इस पेज पर आने के बाद इसमें आपको अपनी समग्र आईडी और अपना मोबाइल नंबर डालना होता है। 

इसके बाद इस मोबाइल एप्लीकेशन का लिंक आपके फ़ोन में आ जाएगा जिसकी मदद से आप इस मोबाइल एप्लीकेशन को अपने फ़ोन में डाउनलोड और Install कर सकेंगे।

अन्य ब्लॉग पोस्ट पढ़ें –

2022 के अंत तक किसानों के ऋण होंगे माफ, केसीसी ऋण माफी की ताजा खबर

किसान क्रेडिट कार्ड धारक की मृत्यु होने पर क्या होगा?

डेयरी फार्मिंग के लिए नाबार्ड बैंक लोन स्कीम के प्रकार 

मध्य प्रदेश में पशु किसान क्रेडिट कार्ड कैसे बनवाएं?

अतिथि शिक्षक ताजा समाचार MP: सैलरी, मानदेय Payment Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *