मध्य प्रदेश में ऐसे जरूरतमंद और गरीब परिवार जिनकी आर्थिक स्तिथि मजबूत न हो तो ऐसे परिवारों की लड़कियों की शादी करवाने के लिए और परिवार को आर्थिक सहायता देने हेतु इस योजना का संचालन किया जा रहा है। राज्य की निर्धन और बेसहारा लड़कियों की शादी हेतु 55 हजार रुपयों तक की आर्थिक सहायता दी जायेगी। इस आर्टिकल में इस योजना से जुडी पूरी जानकारियां व मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना Form MP की जानकारी देने जा रहे हैं, अतः इसे पूरा पढ़े –
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2023 –
मध्य प्रदेश की सरकार द्वारा राज्य की निर्धन, जरूरत मंद लड़कियों और विधवा महिलाओ /तलाकशुदा महिलाओं की शादी हेतु उन्हें आर्थिक सहायता देने हे उद्देश्य से इस योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना में राज्य की पात्र महिलाओं और लड़कियों को शामिल किया जाएगा।
योजना का नाम | मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2023 |
योजना का संचालन | मध्य प्रदेश सरकार द्वारा |
योजना के लाभार्थी | राज्य की बालिका और महिलाएं |
योजना की वेबसाइट | socialjustice.mp.gov.in |
Also Read: CM Kisan Beneficiary Status MP
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की पात्रता –
इस योजना के तहत आवेदन करने हेतु आवेदकों के पास यह कुछ निम्न पात्रताएं होनी चाहिए –
- आवेदन करने वाली महिला या बालिका मध्य प्रदेश की मूल निवासी होनी चाहिए।
- इस योजना के तहत आवेदन करने वाली महिला या जिसकी शादी हो रही है उसकी उम्र कम से कम 18 वर्ष और उसकी शादी जिसके साथ हो रही है उसकी उम्र 21 साल कम से कम होनी चाहिए।
- इस योजना में ऐसे परिवार को शामिल किया जाता है जो पूर्ण रूप से परिपक्व न हो और आर्थिक रूप से कमजोर हो।
- अगर कोई महिला तलाकशुदा हो तो उसके लिए यह जरुरी है की वो कानूनी रूप से तलाक लिया हुआ हो।
- अगर कोई महिला निराश्रित हो तो उसके लिए उसके पास प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- योजना का लाभ लेने वाली महिला समग्र पोर्टल पर रजिस्टर होनी चाहिए।
- आवेदक गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली हो।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना Form MP आवेदन कैसे करें?
इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदन करने के लिए Offline और Online दोनों तरीके है। Offline आवेदन करने हेतु एक ऑफलाइन फॉर्म भरना होता ई और सम्बंधित ऑफिस में जमा करवाना होता है वही ऑनलाइन आवेदन हेतु समग्र पोर्टल पर रजिस्टर करना होता है।
फिलहाल ऑनलाइन आवेदन हेतु आधिकारिक रूप से कोई Portal नही है परन्तु इसके लिए आप ऑफलाइन आवेदन कर सकते है। इसका तरीका यह है।
- Step 1 – इसके लिए सबसे पहले योजना की इस वेबसाइट पर आना होता है।
- Step 2 – इसके बाद इस Website पर बायीं और समाचार और कार्यक्रम का Section मिलता है।
- Step 3 – इसके एक Option मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना (संशोधित योजना 2022) के क्रियान्वयन के संबंध में के नाम से मिलता है। उस के बाद एक अलग पेज खुल जाएगा।
- Step 5 – इस पेज पर एक Button डाउनलोड अटेचमेंट के नाम से मिल जाता है, उस पर क्लिक करने के बाद एक नई PDF File खुल जाती है।
इस फाइल में फॉर्म और साथ में कई तरह के दस्तावेज और प्रपत्र मिल जाते है जिन्हें Download कर के प्रिंट कर सकते है और उन्हें भर कर उनके साथ जरुरी दस्तावेज लगा कर उन्हें सम्बंधित विभाग में जमा करवा सकते है।
Also Read: सुकन्या योजना में कितना निवेश करें?
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना हेतु जरुरी दस्तावेज –
कन्या विवाह योजना में आवेदन करने हेतु यह कुछ जरुरी दस्तावेजों की आवश्यकता होता है –
- लाभार्थी कन्या का आधार कार्ड।
- वर वधु के माता-पिता का मूल निवास प्रमाण पत्र।
- वोटर आईडी कार्ड।
- परिवार का आय प्रमाण पत्र।
- लाभार्थी का आयु प्रमाण पत्र।
- स्थायी प्रमाण पत्र।
- लाभार्थी का पासपोर्ट साइज़ फोटो।
- आवेदक कन्या का बैंक खाता।
- बीपील प्रमाण पत्र।
- स्थाई पते का प्रमाण।
- अगर कोई महिला तलाकशुदा और विधवा है तो उसका प्रमाण पत्र
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत दी जाने वाली राशि –
योजना के तहत आवेदन करने पर राशि तीन अलग-अलग हिस्सों में दी जाती है जिसका विवरण इस प्रकार है –
- 11 हजार रुपयें चेक के माध्यम से लाभार्थी कन्या के माता-पिता को दिया जाता है।
- 38 हजार रुपयों की सामग्री वधु को गिफ्ट के तौर पर।
- 6 हजार रूपये आयोजनकर्ता को सहायतार्थ।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह मध्य प्रदेश योजना के लाभ –
- इस योजना के तहत राज्य की बालिकाओं और विधवा और तलाकशुदा महिलाओं की शादी पर 55 हजार रुपयों तक की आर्थिक सहायता दी जायेगी।
- इस पूरी राशि यानि 55 हजार रुपयों में से 11 हजार रूपये लाभार्थियों के खाते में भेजे जायेंगे।
- इस योजना का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं और बालिकाओं को दिया जाएगा।
- इस योजना का लाभ हिन्दू और मुस्लिम दोनों वर्गों के लोग ले सकते है।
Also Read: gfms salary ताजा समाचार MP
मुख्यमंत्री कन्या विवाह मध्य प्रदेश योजना की विशेषताएं –
इस योजना की यह कुछ विशेषताएं है –
- इस योजना में आवेदन करने वाली महिलाओ की उम्र 18 साल और वर की उम्र 21 साल होनी चाहिए।
- योजना का लाभ लेने हेतु आवेदकों का समग्र पोर्टल पर रजिस्टर करना जरुरी है।
- इस योजना का लाभ राज्य की बालिकाओं को दिया जाएगा।
- इस योजना के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
सवाल-जवाब (FAQ)
मुख्यमंत्री कन्या विवाह मध्य प्रदेश योजना के तहत कितना सहयोग मिलता है?
इस योजना के तहत 55 हजार तक का सहयोग मिलता है।
Also Read: मध्य प्रदेश में पशु किसान क्रेडिट कार्ड कैसे बनवाएं?

नमस्कार दोस्तों! SarkariYojnaNews.Com ब्लॉग पर मैं keyword research, SEO व Content writing से जुड़े काम देखता हूँ। मुझे सरकारी योजना, लोन व बैंकिंग जानकारियों जैसे विषयों पर Blogging करना पसंद है। मैं साल 2020 से फुल टाइम blogger, Affiliate Marketer व Video Creator के रूप में काम कर रहा हूँ।
For Paid Guest Posts or Promotion mail to – [email protected]