राजस्थान सरकार द्वारा राज्य की विधवा और जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक लाभ देने और उन्हें के निश्चित रोजगार देने के लिए मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के तहत राज्य की जरूरतमंद महिलाओं को घर पर ही काम दिया जाएगा जिसको पूरा करने पर उन्हें उस काम का मानदेय दिया जाएगा।
महिलाओं को आर्थिक लाभ देने के उद्देश्य से इस योजना का संचालन किया जा रहा है जिसमे राज्य की लगभग 20 हजार से भी अधिक महिलाओं को शामिल किया जाएगा। इस योजना के लाभ से राज्य के ऐसी महिलाएं जो जरूरतमंद है उनकी आय में वृद्धि होगी।
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम 2023 –
राजस्थान राज्य में इस योजना के तहत 20 हजार से भी अधिक महिलाओं को लाभ दिया जाएगा और उन्हें निश्चित रोजगार मुहैया करवाया जाएगा। इस योजना का संचालन राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। इसके अलावा राजस्थान नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा महिलाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा।
योजना का नाम | मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम 2023 |
योजना का संचालन | राजस्थान राज्य सरकार द्वारा |
योजना के लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
योजना में आवेदन | ऑफलाइन / ऑनलाइन |
योजना की वेबसाइट | mahilawfh.rajasthan.gov.in |
Also Read: तारबंदी योजना हेतु आवेदन फॉर्म कैसे भरें?
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम की पात्रता –
इस योजना में आवेदन करने हेतु यह निम्न पात्रताओं का होना जरुरी है।
- इस योजना में केवल वे महिलाएं ही आवेदन कर सकती है जो विधवा और जरूरतमंद हो।
- इसके अलावा महिला राजस्थान की मूल निवासी होनी चाहिए
- आवेदन करने वाली महिलाओं की वार्षिक आय 2 लाख से कम होनी चाहिए।
- आवेदक की आयु कम से कम 18 साल होनी चाहिए।
योजना में आवेदन कैसे करें?
योजना में आवेदन करने हेतु यह कुछ निम्न प्रक्रियाएं है जो इस प्रकार है –
- Step 1 – इस योजना में आवेदन करने हेतु पहले इस वेबसाइट पर आना होता है।
- Step 2 – इस वेबसाइट पर आने के बाद यहाँ पर आप इस वेबसाइट के होमेपेज पर पहुच जाते है।
- Step 3 – इस वेबसाइट पर आने के बाद Menu Bar में Onboarding के नाम से Option मिल जाता है। इस आप्शन में Applicant ( only women ) के नाम से आप्शन मिलता है, इस पर आना होता है। यह एक लॉग इन पेज होता है जिसके पास ही एक बटन New Registration के नाम से मिल जाता है। इस पर आना होता है और यहाँ एक Register form खुल जाता है।
- Step 4 – इस फॉर्म में जनआधार और आधार कार्ड की मदद से लॉग इन करना होता है।
रजिस्टर करने के बाद एक आईडी और पासवर्ड दिया जाता है जिसकी सहायता से लॉग इन कर ने योजना में आवेदन करना होता है। इसमें कुछ जरुरी जानकारी मांगी जाती है और कुछ दस्तावेज भी अपलोड करने होते है। योजना के तहत मांगे जाने वाले दस्तावेजों की सूची इस प्रकार है।
Also Read: मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृति योजना 2023
CM Work From Home Yojana आवेदन हेतु जरुरी दस्तावेज –
इस योजना में आवेदन करने हेतु यह कुछ जरुरी दस्तावेज है जो इस प्रकार है।
- आधार कार्ड
- जन आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी।
जन आधार और आधार कार्ड में लिंक मोबाइल नंबर का मोबाइल फ़ोन भी साथ में रखे क्योंकि जनआधार को मोबाइल नुम्बर से वेरीफाई किया जाता है।
योजना के लाभ और विशेषताएं –
इस योजना के लाभ और इसकी विशेषताएं इस प्रकार है –
- इस योजना में केवल महिलाएं ही आवेदन कर सकती है।
- इस योजना का उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं को रोजगार देना है।
- आवेदाकर्ता की पारिवारिक आय में वृद्धि करना मुख्य उद्देश्य है।
- राज्य में संचालित इस योजना में विधवा महिला, तलाकशुदा महिला को पहले प्राथमिकता दी जायेगी।
- इस योजना में 20 हजार से अधिक महिलाओं को रोजगार दिया जाएगा।
- इसके अलावा राजस्थान नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा महिलाओं को प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।
सवाल जवाब (FAQ)
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना का लाभ कौन ले सकता है?
इस योजना में राज्य की जरूरतमंद महिलाएं लाभ ले सकती है।
Also Read: जिला उद्योग केंद्र लोन स्कीम 2023

नमस्कार दोस्तों! SarkariYojnaNews.Com ब्लॉग पर मैं keyword research, SEO व Content writing से जुड़े काम देखता हूँ। मुझे सरकारी योजना, लोन व बैंकिंग जानकारियों जैसे विषयों पर Blogging करना पसंद है। मैं साल 2020 से फुल टाइम blogger, Affiliate Marketer व Video Creator के रूप में काम कर रहा हूँ।
For Paid Promotion or Queries mail to – [email protected]