राशन कार्ड नाम लिस्ट 2023 कैसे देखें, Ration Card Details State wise

नई राशन कार्ड लिस्ट

दोस्तों आप चाहे जिस राज्य के हों, अगर आपका ये सवाल है कि अपना राशन कार्ड कैसे देखें?, इस लेख में हमारे साथ बने रहिये। यहाँ हमने NFSA द्वारा जारी नई राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखने की प्रक्रिया और सभी राज्यों के राशन कार्ड देखने की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवाई है। हमारे द्वारा बताये गए निर्देशों के अनुसार आप राशन कार्ड नाम लिस्ट या राशन कार्ड की पूरी लिस्ट देख सकते हैं –

नई राशन कार्ड लिस्ट 2023 कैसे देखें?

राशन कार्ड धारक अपना राशन देखने के लिए सबसे पहले National Food Security Portal की अधिकारिक वेबसाइट nfsa.gov.in पर जाएँ। मेनू बार में दिख रही Ration Card Details on State Portals लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद क्रमशः अपना राज्य, जिला, ब्लाक, ग्राम पंचायत चुनते ही आपको अपना राशन कार्ड मिल जाएगा।

अपना राशन कार्ड कैसे देखें

इसे पढ़ें – झारखण्ड राशन कार्ड देखें

ऐसे देखें राज्यवार नई राशन कार्ड लिस्ट –

  • सबसे पहले आपको राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा पोर्टल की वेबसाइट nfsa.gov.in खोलनी है।
  • अब राशन कार्ड बटन में दिख रहे Ration Card Details on State Portals लिंक पर क्लिक करना है।

राशन कार्ड नाम लिस्ट

  • इसके बाद सभी राज्यों के नाम दिखाने वाला पेज खुलेगा। इसमें से अपने राज्य के नाम पर क्लिक करें। जैसा कि नीचे हमने बताया है।

ration card name list state wise

  • जैसे ही आप अपना राज्य चुनेंगे, इसके बाद आपके सामने अपना जिला, ब्लाक, ग्रामपंचायत आदि चुनने का आप्शन खुल जाएगा। यह काम करते ही आपके ग्राम पंचायत या नगर पालिका में मौजूद सभी राशन कार्डों की पूरी लिस्ट दिखने लगेगी। इसमें से आप अपना राशन कार्ड खोज सकते हैं।

इसे पढ़ें – चेक करें यूपी का राशन कार्ड

NFSA द्वारा जारी राज्यवार राशन कार्ड सूची –

हमने यहाँ सभी राज्यों के राशन कार्डों की नाम लिस्ट देखने का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवाया है। आप जिस राज्य से हैं उसके सामने दिए गए लिंक पर क्लिक करके सीधे राशन कार्ड की पूरी लिस्ट देखने के पेज पर पहुँच सकते हैं। कुछ लिंक कभी कभी सर्वर डाउन होने के कारण खुलते भी नहीं हैं, तो इसलिए कई बार प्रयास करना पड़ सकता है।

राज्य का नाम  सम्बंधित लिंक 
आंध्र प्रदेश क्लिक करें 
असम क्लिक करें 
छत्तीसगढ़ क्लिक करें 
दिल्ली क्लिक करें 
हरियाणा क्लिक करें 
झारखण्ड क्लिक करें 
मणिपुर क्लिक करें 
नागालैंड क्लिक करें 
पंजाब क्लिक करें 
तमिलनाडु क्लिक करें 
उत्तर प्रदेश क्लिक करें 
अंडमान निकोबार क्लिक करें 
बिहार क्लिक करें 
दादरा नगर हवेली क्लिक करें 
गोवा क्लिक करें 
हिमाचल प्रदेश क्लिक करें 
कर्नाटक क्लिक करें 
मध्यप्रदेश क्लिक करें 
मेघालय क्लिक करें 
ओडिशा क्लिक करें 
राजस्थान क्लिक करें 
तेलंगाना क्लिक करें 
उत्तराखंड क्लिक करें 

इसे पढ़ें – वन नेशन वन राशन कार्ड कैसे बनेगा?

डिजिटल राशन कार्ड नाम लिस्ट –

वन नेशन वन राशन कार्ड स्कीम आने के बाद सभी राशन कार्ड धारकों के डिजिटल राशन कार्ड बनाये जा चुके है। डिजिटल राशन कार्ड नाम लिस्ट को भारत के सभी राज्यों के नागरिक एनएफएसए पोर्टल पर देख सकते हैं। इसकी पूरी जानकारी हमने इस लेख में ऊपर दी है।

सवाल जबाब (FAQ) –

यूपी राशन कार्ड लिस्ट में नाम कैसे देखें?

उत्तर प्रदेश की राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए nfsa.up.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपना जिला, ब्लाक, पंचायत आदि चुने और अपना ग्राम पंचायत वार लिस्ट में से अपना नाम देख लें।

राशन कार्ड में नाम कैसे चेक किया जाता है?

राशन में सभी परिवार के सदस्यों का नाम अंकित होता है। इसे आप ऑनलाइन nfsa पोर्टल पर भी देख सकते हैं।

मोबाइल नंबर से राशन कार्ड कैसे चेक करें?

मोबाइल नंबर से राशन कार्ड नहीं चेक किया जाता। हालाँकि आप अपने आधार कार्ड से मोबाइल नंबर जरुर लिंक करवा सकते हैं।

राशन कार्ड का वेबसाइट क्या है?

पूरे भारत में राशन कार्ड का वेबसाइट nfsa.gov.in है। यहाँ आपको राशन कार्ड व खाद्य वितरण से जुड़ी जानकारियां ऑनलाइन मिल सकती हैं।

यूपी में राशन कार्ड कब बनेगा?

यूपी में राशन कार्ड बनवाने के लिए आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाएँ और ऑनलाइन आवेदन करवा लें। आवेदन स्वीकार हो जाने के बाद राशन कार्ड बन जाता है।

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड की वेबसाइट क्या है?

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड की ऑफिसियल वेबसाइट nfsa.up.gov.in है।

ऑनलाइन राशन कैसे प्राप्त करें?

ऑनलाइन आधार प्रमाणीकरण के द्वारा आप सरकारी राशन की दुकान से राशन पा सकते हैं।

 

इसे पढ़ें – बिहार का राशन कार्ड चेक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *