राजीव गांधी करियर गाइडेंस योजना के पोर्टल को ही राजीव गाँधी स्टूडेंट करियर पोर्टल के नाम से जाना जाता है। इस पोर्टल की क्या खास बातें हैं और इसकी मदद से कैसे राज्य के विभिन्न स्तर पर पढने वाले बच्चे फायदा उठा सकते हैं? इसकी पूरी जानकारी हमने इस आर्टिकल में देने का प्रयास किया है। इस पोर्टल पर विद्यार्थी किस प्रकार Login या Registration कर सकते हैं?, इसकी पूरी जानकारी पाने के लिए इस लेख में हमारे साथ बने रहिये –
राजीव गांधी करियर पोर्टल रजिस्ट्रेशन –
राजस्थान में यूनिसेफ (UNICEF) की मदद से चलाये गए, राजीव गांधी करियर पोर्टल पर कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए करियर, स्कॉलरशिप, कॉलेज, आदि से जुड़ी सुविधाएँ व जानकारियां उपलब्ध करवायी गयी हैं। इस पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट rajcareerportal.com है।
Overview of scheme
योजना का नाम | राजीव गांधी करियर गाइडेंस योजना |
राज्य | राजस्थान |
ऑफिसियल वेबसाइट | rajcareerportal.com |
लाभार्थी | सभी विद्यार्थी |
मंत्रालय | यूनिसेफ, राजस्थान सरकार |
राजस्थान स्टूडेंट करियर पोर्टल की विशेषताएं –
आपको बता दें कि राजीव गाँधी करियर गाइडेंस योजना की शुरुआत, राजस्थान सरकार द्वारा 6 फरवरी 2019 को हुई थी। यह पोर्टल माध्यमिक स्तर पर बच्चों को अच्छी शिक्षा और बेहतर करियर बनाने में सहायता करता है। इसकी निम्नलिखित विशेषताएं हैं –
- 200 से जादा वोकेशनल कोर्सेस
- 237+ प्रोफेशन कोर्सेज
- 10000+ कॉलेजों की जानकारी
- 960 से अधिक स्कालरशिप की डिटेल
- 955+ प्रवेश परीक्षाओं की डिटेल, आदि।
राजस्थान के सभी छात्र या छात्राएं इस पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस पोर्टल पर पंजीकरण या लॉग इन करना बहुत आसान है। इसकी पूरी प्रक्रिया हमने नीचे बताई है।
इसे भी पढ़ें 👉 अपना खाता पोर्टल पर नाम से खसरा नंबर कैसे देखें?
राजीव गांधी करियर पोर्टल रजिस्ट्रेशन –
विद्यार्थियों को राजीव गांधी करियर गाइडेंस योजना के पोर्टल पर पंजीकरण के लिए कोई अलग से विकल्प नहीं दिया गया है। इस पोर्टल पर सीधे लॉग इन करना होता है। यहाँ Login करने के लिए दो चीजों की की आवश्यकता पड़ती है –
- छात्र की यूनिक आईडी
- पासवर्ड
राजीव गांधी करियर पोर्टल पर लॉग इन आईडी और पासवर्ड क्या होगा?
राजस्थान राजीव गांधी करियर गाइडेंस पोर्टल पर लॉग इन आईडी में आपको अपनी शाला दर्पण आईडी के 6 अंक और अपना स्कूल रजिस्टर नंबर मिला कर लिखना है। पासवर्ड बॉक्स में आपको 123456 डालना होगा।
ध्यान रखें यह पासवर्ड पहली बार इस पोर्टल पर लॉग इन करने वाले सभी यूजर के लिए मान्य होगा। बाद में इस आप बदल भी सकते हैं।
इसे भी पढ़ें 👉 शाला दर्पण आईडी कैसे बनायें बनायें जाने
ऐसे करें राजीव गांधी करियर गाइडेंस पोर्टल पर Login –
- सबसे पहले rajcareerportal.com वेबसाइट पर जाएँ।
- होम पेज पर दिए गए लॉगिन पेज में अपना यूनिक आईडी और पॉसवर्ड डालें और लॉगिन करें बटन पर क्लिक करें।
- तो इस प्रकार आप सफलता पूर्वक लॉग इन हो जायेंगे।
इस पोर्टल पर आप वोकेशनल और प्रोफेशनल दोनों प्रकार के कोर्सेज, स्कालरशिप, प्रवेश परीक्षाओं और हजारों अच्छे कॉलेजों की जानकारी देख सकते हैं।
राजीव गांधी करियर पोर्टल के लाभ –
- यह पोर्टल विद्यार्थियों को अच्छी पढाई करने के लिए गाइडेंस देता है।
- इस पोर्टल पर सभी छात्रों के रूचि के अनुरूप विभिन्न कोर्सेज की जानकारी दी गयी है।
- गरीब छात्रों को आर्थिक मदद के लिए बहुत सी छात्रवृत्ति की जानकारी उपलब्ध करवायी गयी है।
- राजीव गांधी करियर पोर्टल से विद्यार्थियों को सटीक और विश्वसनीय जानकारी मिल पा रही है।
- अच्छे कालेजों और प्रवेश परीक्षाओं की जानकारियां इस पोर्टल पर मिल जाती हैं।
इसे भी पढ़ें 👉 राजस्थान में खसरा नंबर से जमीन / खेत का नक्शा कैसे देखें
राजीव गाँधी करियर पोर्टल की खास बातें –
यूनिसेफ द्वारा संचालित राजीव गाँधी करियर पोर्टल पर राजस्थान के सभी विद्यार्थियों को उनकी पढाई लिखाई मदद करने वाले कई अच्छे फीचर्स मिलते हैं –
उच्च शिक्षा के लिए आवश्यक प्रवेश परीक्षाओं की जानकारी –
अक्सर हाईस्कूल या इंटरमीडिएट पास करने के बाद विद्यार्थियों को समझ में नहीं आता कि आगे क्या पढाई की जाय। इस समस्या को दूर करने के लिए राजस्थान करियर गाइडेंस पोर्टल पर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे जानकारी दी गयी है।
शिक्षा के वित्तीय सहायता देने वाली सैकड़ों स्कालरशिप की जानकारी –
स्टूडेंट्स को आर्थिक मदद के लिए इस पोर्टल पर छात्रवृत्ति पाने की जानकारी उपलब्ध करवायी गयी है। जिससे अभिभावकों को बच्चों की पढाई के कारण आने वाले वित्तीय बोझ को कम किया जा सके।
अच्छे कॉलेजों की जानकरी –
हाईस्कूल या इंटरमीडिएट के बाद देश-विदेश के अच्छे कॉलेजों की जानकारी और उनमें एडमिशन लेने के तरीके के बारे में भी राजीव गांधी करियर पोर्टल पर बताया गया है।
स्वरोजगार या रोजगार पाने के लिए विभिन्न कोर्सेज की जानकारी –
जिन स्टूडेंट्स को माध्यमिक शिक्षा डिग्री लेने के बाद नौकरी या स्वरोजगार करने की इच्छा है। वे इस पोर्टल पर बताये गए सैकड़ों कोर्सेज और डिप्लोमा की पढाई करके अपना करियर बना सकते हैं।
दोस्तों उम्मीद है कि इस लेख में बताई गयी जानकारियां आपके कुछ काम आई होंगी। अगर आपको कोई सवाल या संका है तो नीचे कमेंट में लिख कर बताइए।
इसे भी पढ़ें 👉 राजस्थान SSO ID कैसे बनायें?

नमस्कार दोस्तों! SarkariYojnaNews.Com ब्लॉग पर मैं keyword research, SEO व Content writing से जुड़े काम देखता हूँ। मुझे सरकारी योजना, लोन व बैंकिंग जानकारियों जैसे विषयों पर Blogging करना पसंद है। मैं साल 2020 से फुल टाइम blogger, Affiliate Marketer व Video Creator के रूप में काम कर रहा हूँ।
For Paid Guest Posts or Promotion mail to – [email protected]
Please provide a list of scholarships at Rajiv gandhi career portal available.