जैसा कि आप लोग जानते हैं उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों की गर्मी अब अपने चरम है। सभी पार्टियाँ तमाम तरह के प्रयासों के द्वारा लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास कर रही हैं। ऐसे में आपके मन में ये सवाल जरुर होगा कि आखिर ये यूपी विधानसभा चुनाव 2022 होंगे कब?, आइये इसी के बारे में चुनाव की आयोग की लेटेस्ट अपडेट और विभिन्न चुनावी संकेतों के बारे में विस्तार से जानते हैं –
Show/Hide Heading List
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 कब होंगे –
विभिन्न न्यूज एजेंसियों द्वारा जारी ताजा अपडेट के मुताबिक, यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की सभी तारीखें जनवरी माह के दूसरे सप्ताह तक आ जायेंगी। उत्तर प्रदेश स्टेट इलेक्शन कमीशन ने बताया है कि अब सभी तैयारियां को अंतिम रूप देने का कार्य तेजी से चल रहा है।
यानी 10 से 15 जनवरी के बीच आपको चुनाव आचार संहिता व सभी तारीखों की जानकारी मिल जायेगी। कमेंट में बताये आप उत्तर में किस पार्टी को इस बार चुनाव जिता रहे हैं।
इसे भी पढ़े – प्रधानमंत्री आधार कार्ड लोन योजना
ताजा अपडेट –
|
क्या चल रहा इस समय यूपी में –
वर्तमान में सत्ताधारी पार्टी BJP, प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित साह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे बड़े चेहरों द्वारा एक के बाद एक जनसभाएं करवा रही है। भाजपा ने प्रदेश में पिछले 5 सालों में जो काम किये उनकी जानकारी आम जनता तक पहुंचा रही है।
पीएम मोदी और सीएम योगी की डबल इंजन वाली सरकार प्रदेश में दिसंबर से मार्च 2022 तक दोगुना फ्री राशन वितरण कार्यक्रम चला रही है, इसके साथ ही प्रति राशन कार्ड पर हर महीने 1-1 किलो दाल, तेज और नमक के पैकेट भी वितरित कर रही है। ये सभी सामग्रियां के पैकेट और झोले पर पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ की फोटो भी दिखाई गयी है।
इसे भी पढ़ें – फ्री राशन वितरण की ताजा अपडेट