Yogi Scooty Yojana 2026: रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना Apply

योगी स्कूटी योजना यानी रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना 2026 के तहत उत्तर प्रदेश की टॉप 5% मेधावी स्नातक छात्राओं को मुफ्त स्कूटी दी जाएगी। कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन पात्रता, आय सीमा और आवेदन का सही तरीका जानना बहुत जरूरी है।

रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना 2026 क्या है

यह योजना उच्च शिक्षा विभाग चला रहा है और इसे 21 जुलाई 2026 को यूपी कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है।

इसके लिए सरकार ने 400 करोड़ रुपये का बजट रखा है, जिससे लगभग 50 हजार छात्राओं को फायदा मिलेगा।

मकसद यह है कि कॉलेज आने-जाने की दिक्कत की वजह से बेटियों को पढ़ाई बीच में न छोड़नी पड़े।

योजना की मुख्य बातें एक नजर में

विभाग उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश
मंजूरी की तारीख 21 जुलाई 2026
बजट 400 करोड़ रुपये
लाभार्थी लगभग 50,000 छात्राएं
आय सीमा 12 लाख रुपये सालाना तक
स्कूटी का प्रकार पेट्रोल से चलने वाली

पात्रता की शर्तें

  • छात्रा उत्तर प्रदेश की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • सत्र 2025-26 में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक पूरा किया हो।
  • संस्थान की मेरिट लिस्ट में टॉप 5% में नाम आना चाहिए।
  • परिवार की सालाना आय 12 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • शहीद की बेटियां, निराश्रित और दिव्यांग छात्राओं को मेरिट शर्त में छूट दी गई है।

जरूरी दस्तावेज

  • प्रवेश या रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड (मोबाइल नंबर लिंक हो)
  • APAAR ID
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)

आवेदन कैसे करें

इस योजना में छात्रा को खुद फॉर्म नहीं भरना है। पूरा process कॉलेज के through चलता है:

  • कॉलेज छात्राओं से दस्तावेज इकट्ठा करता है।
  • कॉलेज टॉप 5% छात्राओं की मेरिट लिस्ट बनाकर certify करता है।
  • यह लिस्ट पोर्टल के जरिए विभाग को भेजी जाती है।
  • जिला स्तर पर वेरिफिकेशन होता है।
  • वेरिफिकेशन के बाद कार्यक्रम में स्कूटी दी जाती है।

इसलिए छात्राओं को चाहिए कि वे अपने कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर नजर रखें और दस्तावेज पहले से तैयार रखें।

स्कूटी के साथ और क्या-क्या मिलेगा

  • मुफ्त पेट्रोल स्कूटी
  • वाहन का फ्री रजिस्ट्रेशन
  • बीमा कवर
  • हेलमेट
  • 5 लीटर पेट्रोल एक बार के लिए

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना किस राज्य के लिए है?
यह योजना सिर्फ उत्तर प्रदेश की छात्राओं के लिए है।

2. आय सीमा कितनी रखी गई है?
परिवार की सालाना आय 12 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

3. क्या फॉर्म ऑनलाइन खुद भरना होगा?
नहीं, यह प्रक्रिया कॉलेज के through होती है, अलग से पब्लिक फॉर्म नहीं है।

4. किन छात्राओं को मेरिट शर्त में छूट है?
शहीद की बेटियों, निराश्रित और दिव्यांग छात्राओं को मेरिट की शर्त नहीं माननी पड़ती।

5. स्कूटी मिलने के बाद क्या उसे बेचा जा सकता है?
नहीं, नियम के अनुसार लाभार्थी छात्रा स्कूटी को बेच नहीं सकती।

Helpful Links

उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश (Official Website)

Author

  • Deepkant Shrivastava उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से Content Writing की शुरुआत की और पिछले कई वर्षों से विशेष रूप से सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी पर काम कर रहे हैं। इनका मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं से संबंधित जटिल जानकारी को सरल और आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है, ताकि पात्र लाभार्थी योजनाओं की eligibility, benefits, application process, required documents और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी को आसानी से समझ सकें और सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें......Check More Author Details

Leave a Comment